Best Smartphones Under 20000: 20 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट सामने आ गई है। Vivo T4, iQOO Z10, Moto G67 Power, Realme P4 और Redmi Note 15 जैसे फोन दमदार कैमरा, लंबी बैटरी के साथ यूजर्स को शानदार विकल्प देते हैं।
अप्रैल 2025 में लॉन्च हुआ Vivo T4 इस प्राइस रेंज का एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP + 2MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत है 7300mAh की बैटरी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, यानी कम समय में ज्यादा पावर।
25
2. iQOO Z10: परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए
iQOO Z10 भी Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ आता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भरोसेमंद माना जाता है। इसमें 50MP + 2MP रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा और 7300mAh बैटरी के साथ 90W फ्लैश चार्जिंग दी गई है। लंबा बैकअप और स्मूद परफॉर्मेंस इस फोन को युवाओं के बीच खास बनाती है।
35
3. Moto G67 Power: क्लीन सॉफ्टवेयर और बड़ी बैटरी
Motorola यूजर्स के लिए Moto G67 Power एक संतुलित विकल्प है। इसमें Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 8GB रैम और 6.7-इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 50MP + 8MP रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा और 7000mAh बैटरी मिलती है, जो 30W टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्टॉक एंड्रॉयड जैसा अनुभव इसकी बड़ी खासियत है।
Realme P4 MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट पर काम करता है। इसमें 6GB रैम, 50MP + 8MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की पहचान है इसका 6.77-इंच Hyper Glow AMOLED डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी, जो 80W अल्ट्रा चार्जिंग सपोर्ट करती है। मल्टीमीडिया यूजर्स के लिए यह फोन खास माना जा रहा है।
55
5. Redmi Note 15: कैमरा लवर्स की पहली पसंद
Xiaomi का Redmi Note 15 कैमरा के मामले में इस लिस्ट में सबसे आगे दिखता है। इसमें 108MP + 8MP का रियर कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम, 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले और 5520mAh बैटरी के साथ 45W टर्बो चार्जिंग इसे एक ऑल-राउंडर फोन बनाती है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।