
Portable Printer: बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट, स्टडी मैटेरियल, नोट्स और क्राफ्ट एक्टिविटीज के लिए अक्सर प्रिंटआउट की जरूरत पड़ती है। इसके लिए बार-बार स्टेशनरी की दुकान पर जाना पड़ता है या फिर लोग महंगे प्रिंटर खरीदने के बारे में सोचते हैं। लेकिन स्टूडेंट्स के लिए बड़े और महंगे प्रिंटर खरीदना जरूरी नहीं है। आजकल बाजार में कई पोर्टेबल मिनी प्रिंटर अवेलेबल हैं, जो ब्लूटूथ की मदद से मोबाइल या लैपटॉप से कनेक्ट होकर आसानी से प्रिंट निकाल देते हैं।
मिनी पोर्टेबल प्रिंटर USB केबल से चार्ज होते हैं। इनका आकार छोटा और कॉम्पैक्ट होता है, इसलिए इन्हें कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इन प्रिंटर को मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप से कनेक्ट करके स्कूल प्रोजेक्ट, नोट्स, कार्टून इमेज, लेबल, स्टिकर, QR कोड और कई तरह के प्रिंट निकाले जा सकते हैं।
अगर आपका बजट कम है, तो पॉकेट मिनी ब्लूटूथ थर्मल प्रिंटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह लगभग ₹623 की कीमत में उपलब्ध है। क्यूट और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला यह प्रिंटर कुछ ही सेकंड में छोटे प्रिंट निकाल सकता है। इसके साथ थर्मल पेपर रोल भी मिलता है, जिससे आप तुरंत प्रिंटिंग शुरू कर सकते हैं।
यदि आप ऐसा प्रिंटर चाहते हैं जो प्रोफेशनल क्वालिटी के प्रिंट दे और आकार में भी बड़ा न हो, तो A4 साइज सपोर्ट वाला पोर्टेबल थर्मल प्रिंटर चुन सकते हैं। यह USB और ब्लूटूथ दोनों के जरिए कनेक्ट हो जाता है। इसमें A4 साइज के डॉक्यूमेंट्स भी आसानी से प्रिंट किए जा सकते हैं।
अगर आप पॉकेट फ्रेंडली और बेहद कॉम्पैक्ट प्रिंटर चाहते हैं, जिसे ऑफिस, स्कूल या ट्रैवल के दौरान आसानी से साथ ले जाया जा सके, तो मिनी थर्मल प्रिंटर बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी मदद से छोटे नोट्स, कार्टून इमेज, QR कोड, लेबल, स्टिकर, रसीदें और टू डू लिस्ट जैसी कई चीजें प्रिंट की जा सकती हैं। यह बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए काफी उपयोगी गैजेट साबित हो सकता है।
1. क्या मिनी प्रिंटर बिना इंक के काम करता है?
हां, थर्मल मिनी प्रिंटर बिना इंक और कार्ट्रिज के काम करते हैं।
2. मिनी प्रिंटर से क्या-क्या प्रिंट किया जा सकता है?
नोट्स, लेबल, स्टिकर, QR कोड, रसीदें और स्कूल प्रोजेक्ट से जुड़ी चीजें प्रिंट की जा सकती है।
3. क्या मिनी प्रिंटर स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी है?
हां, यह पढ़ाई, प्रोजेक्ट वर्क, नोट्स और क्राफ्ट एक्टिविटीज के लिए बेहद उपयोगी गैजेट है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।