- Home
- Technology
- Smart Study Table Setup: 18+ जेन जी गर्ल्स की स्टडी टेबल बनेगी स्मार्ट और स्टाइलिश, सजाएं 6 टेक आइटम से
Smart Study Table Setup: 18+ जेन जी गर्ल्स की स्टडी टेबल बनेगी स्मार्ट और स्टाइलिश, सजाएं 6 टेक आइटम से
Study Room Tech Items: स्टडी टेबल को स्मार्ट और एस्थेटिक बनाने के लिए कौन-कौन से टेक आइटम इस्तेमाल किए जा सकते हैं? RGB LED लाइट और स्मार्ट टेबल लैंप पढ़ाई के दौरान कैसे मदद करते हैं?

आजकल सिर्फ पढ़ाई करना ही काफी नहीं है, बल्कि एक स्मार्ट और एस्थेटिक स्टडी सेटअप भी जरूरी हो गया है। खासकर जेन जी और स्टूडेंट्स ऐसे टेक आइटम्स पसंद कर रहे हैं जो पढ़ाई को आसान बनाने के साथ स्टडी टेबल को प्रीमियम लुक भी दें। अच्छी बात यह है कि इनमें से कई गैजेट्स बजट फ्रेंडली भी होते हैं। अगर आप भी अपनी स्टडी टेबल को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो ये टेक आइटम्स शानदार ऑप्शन हो सकते हैं।

RGB LED लाइट स्ट्रिप
स्टडी टेबल के पीछे या किनारों पर RGB लाइट लगाने से पूरा सेटअप मॉडर्न और कूल दिखता है। रात में पढ़ाई या लैपटॉप वर्क के दौरान यह शानदार एम्बियंस देती है। RGB LED आप ऑनलाइन कम कीमत में खरीद सकते हैं। लिंक पर क्लिक करके आप ऑप्शन देख सकते हैं।
वायरलेस चार्जिंग स्टैंड
फोन को बार-बार चार्जिंग केबल से जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह स्टैंड फोन को व्यवस्थित रखने के साथ टेबल को क्लीन लुक देता है। अगर आपका फोन स्मार्ट चार्जिंग वाला है, तो फिर आप इस तरह की वायरलेस चार्जिंग स्टैंड ले सकते हैं।2 हजार के अंदर आपको चार्जिंग स्टैंड मिल जाएंगे। लिंक पर क्लिक कर जानें प्राइस।
डिजिटल क्लॉक और अलार्म
LED डिस्प्ले वाली डिजिटल क्लॉक टेबल को स्मार्ट लुक देती है। इसमें टाइम, डेट और तापमान जैसी जानकारी भी दिखती है। आप इस पैटर्न में डिजिटल क्लॉक 500-3000 रुपए के अंदर ले सकते हैं। ये स्टूडेंट के स्टडी टेबल को स्मार्ट लुक देता है।
लैपटॉप स्टैंड
लंबे समय तक पढ़ाई या काम करने वालों के लिए लैपटॉप स्टैंड बेहद जरूरी है। इससे स्क्रीन आंखों के लेवल पर रहती है और गर्दन दर्द की समस्या कम होती है। कई वैराइटी में यह मिलते हैं। मेटल स्टैंड में आप इसे लेकर अपने पढ़ाई के टाइम को ज्यादा से ज्यादा बिना थके रख सकते हैं।
स्मार्ट टेबल लैंप
टच कंट्रोल और अलग-अलग ब्राइटनेस मोड वाले स्मार्ट लैंप पढ़ाई के लिए शानदार होते हैं। कई मॉडल में मोबाइल होल्डर और वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिल जाता है। लिंक पर क्लिक करके आप बजट में ऑप्शन देख सकते हैं।
और पढ़ें: Best AC Deals: 30 हजार से कम में AC खरीदने का है प्लान? यहां मिल रहे हैं 5 दमदार ऑप्शन
मिनी डेस्क फैन
गर्मी के मौसम में पढ़ाई करते समय मिनी USB फैन काफी काम आता है। यह कम जगह लेता है और स्टडी टाइम को ज्यादा आरामदायक बनाता है। ऐसे स्मार्ट फैन आपको 500 रुपए के अंदर आ जाएंगे। मिशो, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं।
और पढ़ें: PM-WANI Wi-Fi: अब QR कोड स्कैन करते ही मिलेगा इंटरनेट, सरकार लाई नए सस्ते प्लान
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।