
BGMI Update Timing in India: BGMI लवर्स के लिए आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। गेम बनाने वाली कंपनी क्राफ्टन (Krafton) ने BGMI 4.4 अपडेट का पूरा टाइम-टेबल जारी कर दिया है। बुधवार, 20 मई को यह नया अपडेट आपके फोन में दस्तक देने जा रहा है। इस बार गेम के अंदर कुछ ऐसा होने वाला है जो आज तक नहीं हुआ। नए अपडेट में प्लेयर्स को हवा में उड़ने की शक्ति मिलेगी, रथ की सवारी होगी और एरांगल मैप में पुराने जमाने के जादुई मंदिर दिखाई देंगे। अगर आप भी सबसे पहले इस नए अपडेट का मजा लेना चाहते हैं, तो नोट कर लीजिए कि आपके फोन में यह किस समय लाइव होगा और इसे बिना किसी परेशानी के तुरंत कैसे डाउनलोड करना है।
लॉन्च के समय सर्वर पर ज्यादा लोड न पड़े, इसलिए कंपनी इस अपडेट को धीरे-धीरे अलग-अलग बैच में जारी करेगी। एंड्रॉइड यूजर्स (Google Play Store) के लिए सुबह 06:30 बजे, सिर्फ 30% गेंमर्स को अपडेट मिलेगा। सुबह 09:30 बजे 50% लोगों के फोन में अपडेट आ जाएगा। सुबह 11:30 बजे 100% सभी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अपडेट बटन लाइव हो जाएगा।
अगर आप आईफोन और आईपैड यूज करते हैं, तो ऐपल ऐप स्टोर पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सभी iOS यूजर्स सुबह 11:30 बजे एक साथ इस गेम को अपडेट कर सकेंगे। इसके अलावा जो लोग सीधे वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड करके गेम खेलते हैं, उन्हें थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा। ऑफिशियल APK लिंक दोपहर 12:30 बजे एक्टिव होगा।
कई बार समय होने के बाद भी स्टोर पर अपडेट का ऑप्शन नहीं दिखता। ऐसे में आपको कुछ आसान तरीके अपनाना है। गेम का साइज बड़ा होने वाला है, इसलिए डाउनलोड शुरू करने से पहले अपने मोबाइल में 3 से 4 GB का फ्री स्टोरेज (स्पेस) जरूर चेक कर लें, ताकि डाउनलोड बीच में न अटके।
एंड्रॉयड के लिए
iOS के लिए
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।