BGMI 4.5 Update Size: फोन में स्टोरेज कम है? बिना गेम डिलीट किए ऐसे डाउनलोड करें नया अपडेट

Published : Jul 16, 2026, 04:19 PM IST
BGMI

सार

BGMI New Update Size: फोन में स्टोरेज कम है और नए अपडेट से गेम हैंग हो रहा है? बिना कोई ऐप डिलीट किए लो-स्पेस पैक और 2 आसान सेटिंग्स से गेम अपडेट करने का तरीका जानिए।

BGMI Update Download Guide: क्या आपके फोन में भी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) का नया 4.5 अपडेट डाउनलोड करते समय 'स्टोरेज फुल' (Storage Full) का मैसेज आ रहा है? गेम के 5 साल पूरे होने की खुशी में KRAFTON ने अब तक का सबसे बड़ा और धमाकेदार अपडेट रिलीज कर दिया है, लेकिन जैसे ही गेमर्स इसे अपडेट करने जा रहे हैं, 3GB और 4GB रैम वाले फोन में स्पेस कम पड़ने और गेम हैंग (Lag) होने की शिकायतें आ रही हैं। अगर आपके फोन में भी मेमोरी कम है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी स्मार्ट ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे बिना कोई फोटो, वीडियो या ऐप डिलीट किए आपका गेम आसानी से अपडेट हो जाएगा और खेलने में एकदम स्मूद (Smooth) चलेगा।

BGMI 4.5 अपडेट करने से फोन हैंग क्यों करता है?

अक्सर गेमर्स प्ले स्टोर से अपडेट करने के बाद गेम के अंदर मिलने वाले सारे रिसोर्स पैक (Resource Packs) एक साथ डाउनलोड कर लेते हैं, जिससे गेम का साइज काफी ज्यादा चला जाता है और फोन हैंग करने लगता है।

बिना स्टोरेज फुल हुए ऐसे डाउनलोड करें BGMI 4.5 अपडेट

स्टेप 1: प्ले स्टोर का कैश (Cache) साफ करें

अपडेट करने से पहले अपने फोन की Settings > Apps > Google Play Store में जाएं और 'Clear Cache' पर क्लिक करें। इससे फालतू टेंपरेरी फाइल्स हट जाएंगी और अपडेट जल्दी शुरू होगा।

स्टेप 2: सिर्फ 'Low-Spec Resource Pack' चुनें

जब आप गेम को अपडेट करके पहली बार खोलेंगे, तो स्क्रीन पर दो विकल्प दिखेंगे। पहला HD Resource Pack और Low-Spec Resource Pack। अगर आपके फोन में स्टोरेज कम है, तो हमेशा Low-Spec (छोटा पैक) ही सेलेक्ट करें। इससे गेम के ग्राफिक्स पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन फोन की 2 से 3 जीबी स्टोरेज सीधी बच जाएगी!

स्टेप 3: ऑटो-डाउनलोड बंद करें

गेम की Settings > Download में जाएं और वहां ऊपर दिख रहे 'Auto-Download' के टिक को हटा दें। इससे गेम अपने-आप फालतू के कपड़े, गन की स्किन्स और वॉयस पैक डाउनलोड नहीं करेगा।

स्टेप 4: सिर्फ काम के मैप्स ही डाउनलोड करें

गेम के अंदर जाकर केवल वही मैप (जैसे Erangel या Livik) डाउनलोड करें, जो आप रोजाना दोस्तों के साथ खेलते हैं। सारे मैप लोड करने से ही गेम सबसे ज्यादा लैग करता है।

गेम को हैंग और लैग से बचाने की 2 सेटिंग्स

ग्राफिक्स सेटिंग बदलें

गेम की Settings > Graphics में जाएं। ऊपर वाले ऑप्शन को हमेशा 'Smooth' पर रखें और नीचे वाले (Frame Rate) को जितना ज्यादा हो सके (High, Ultra या Extreme) पर सेट कर दें। इससे गेम बिना अटके चलेगा।

बैकग्राउंड ऐप्स बंद रखें

गेम शुरू करने से पहले फोन के बैकग्राउंड में चल रहे इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप या क्रोम जैसे सभी ऐप्स को बंद (Clear) कर दें, ताकि फोन की पूरी रैम सिर्फ BGMI को मिले।

फोन में स्पेस बनाना क्यों है जरूरी?

  • थोड़ी सी स्मार्ट ट्रिक लगाकर इस 4.5 अपडेट को डाउनलोड करना पैसा वसूल हो सकता है, क्योंकि इस बार KRAFTON ने गेम में गदर मचा दिया है। अब Erangel के मैदान में पुरानी खटारा गाड़ियों की जगह दुनिया की सबसे लग्जरी कार Ferrari दौड़ेगी। मैप में असली F1 रेसिंग कार के डिस्प्ले भी लगाए गए हैं।
  • अब बंदूक के बिना भी काम चलेगा। गेम में निंजा मोड आ चुका है, जहां आप 'रासेंगागन' और 'चिदौरी' जैसी शक्तियों से दुश्मनों को उड़ा सकते हैं।
  • 30 जुलाई से Spider-Man मोड आ जाएगा। इससे आप मैप की बड़ी-बड़ी इमारतों पर स्पाइडर-मैन की तरह जाले फेंककर हवा में उड़ सकेंगे।
  • पहली बार गेम में मिशन्स पूरे करके आप अपने महंगे X-Suit को बिल्कुल फ्री में अपग्रेड कर पाएंगे। साथ ही 15 अगस्त के आसपास भारत के नंबर-1 यूट्यूबर CarryMinati गेम में अपनी स्पेशल एंट्री और डायलॉग्स (वॉयस पैक) लेकर आ रहे हैं!

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

BGMI New Update: आ गई Ferrari की 4 सुपरकारें! 30 जुलाई से Spider-Man का गदर नोट कर लें 5 बड़ी तारीखें
₹1900 Cr की Spider Man से 10 गुना महंगा है Grand Theft Auto VI! जानें 5 सबसे महंगे GAMES