
BGMI 4.7 Update Download: भारत के करोड़ों गेमिंग लवर्स का इंतजार आज 18 नवंबर को खत्म हो गया है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) का नया 4.7 अपडेट रोलआउट होना शुरू हो चुका है। लेकिन जैसे ही नया अपडेट आता है, कई प्लेयर्स जल्दबाजी में गूगल पर BGMI 4.7 APK Download सर्च करने लगते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें अभी तक प्ले स्टोर (Play Store) पर अपडेट का बटन नहीं दिखा है और आप बाहर किसी वेबसाइट से फाइल डाउनलोड करने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए। आपकी ये एक छोटी सी जल्दबाजी आपके बैंक अकाउंट, पर्सनल डेटा और सालों की मेहनत से बनाई गई BGMI आईडी को खतरे में डाल सकती है। आइए जानते हैं सेफ तरीके से गेम अपडेट करने का सही प्रॉसेस...
साइबर ठग हमेशा ऐसे बड़े गेम अपडेट्स की ताक में रहते हैं। वे फर्जी वेबसाइट्स और सोशल मीडिया ग्रुप्स पर 'BGMI 4.7 Early Access APK' के नाम से वायरस वाली फाइलें फैलाते हैं। ऐसी फाइलें इंस्टॉल करते ही आपके फोन का कंट्रोल हैकर्स के पास जा सकता है। क्राफ्टन की पॉलिसी के मुताबिक, किसी भी अनऑफिशियल सोर्स से गेम इंस्टॉल करने पर आपका अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड हो सकता है।
Android फोन यूजर्स ऐसे करें अपडेट
iPhone और iPad यूजर्स ऐसे करें अपडेट
विशालकाय सांप की एंट्री (Arctic Chronicles)
18 नवंबर से 18 जनवरी 2027 तक Erangel, Livik और Vikendi मैप में नॉर्स कहानियों के विशालकाय सांप (Jormungandr) की थीम देखने को मिलेगी। इसका विशाल शरीर मैदान का हिस्सा होगा। प्लेयर्स एक खास सींग बजाकर इसकी पूंछ को जगा सकेंगे, जिससे पानी में डूबा एक रहस्यमयी टावर ऊपर आएगा और वहां आपको शानदार लूट मिलेगी।
दिसंबर में जमेगा Erangel (Subzero Mode)
3 दिसंबर से रैंक्ड मैचों में एक नया मोड आएगा। कहानी के मुताबिक एक सीक्रेट एक्सपेरिमेंट फेल होने से सैटेलाइट आइलैंड पर गिरेंगे और जमा देने वाली गैस फैलेगी। इससे Stalber बर्फ से ढक जाएगा, Shelter क्रैश साइट बन जाएगा और Sosnovka ब्रिज का एक हिस्सा टूट जाएगा। साथ ही नए विंटर व्हीकल्स और गियर भी मिलेंगे।
स्नो फेस्टिवल और न्यू ईयर का जश्न
17 दिसंबर से गेम में 'Snow Festival' शुरू होगा। वहीं 31 दिसंबर की रात 8 बजे से मैप्स में न्यू ईयर का काउंटडाउन दिखेगा और ठीक रात 12 बजे आतिशबाजी होगी।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसे गेमिंग अपडेट्स, साइबर सुरक्षा अलर्ट और उपलब्ध संभावित शेड्यूल के आधार पर लिखा गया है। डिवाइस और नेटवर्क के हिसाब से ऐप स्टोर पर अपडेट दिखने के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। किसी भी थर्ड-पार्टी वेबसाइट या अनजान लिंक से APK फाइल डाउनलोड न करें, इसके लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।