बॉस हो तो ऐसा! GTA 6 गेम खेलने के लिए इस भारतीय कंपनी ने 19 नवंबर को दी छुट्टी, जानें कौन है ये

Published : Nov 18, 2026, 07:00 AM IST
GTA 6

सार

GTA 6 Release Holiday Indian Company: पॉपुलर गेम की रिलीज का जश्न मनाने के लिए एक भारतीय कंपनी ने 19 नवंबर को ऑफिस की छुट्टी घोषित की है। जानें CEO ने क्या कहा...

Grand Theft Auto VI Launch: ऑफिस में काम करने वालों को अक्सर एक दिन की छुट्टी लेने के लिए भी दस तरह के बहाने बनाने पड़ते हैं। लेकिन सोचिए, अगर आपका बॉस खुद आगे बढ़कर कहे कि 'कल नया वीडियो गेम लॉन्च हो रहा है, सब लोग घर बैठकर आराम से गेम खेलो, ऑफिस बंद रहेगा', तो कैसा लगेगा? कुछ ऐसा ही कमाल एक भारतीय कंपनी ने कर दिखाया है। दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम GTA 6 (Grand Theft Auto VI) के लॉन्च का जश्न मनाने के लिए इस कंपनी ने 19 नवंबर 2026 को पूरे ऑफिस की छुट्टी घोषित कर दी है। कंपनी के इस अनोखे फैसले की जमकर तारीफ हो रही है और लोग कह रहे हैं, 'भाई बॉस हो तो ऐसा..'

GTA 6 खेलने के लिए किस भारतीय कंपनी ने दी छुट्टी?

ये शानदार फैसला भारत की इंटीरियर डिजाइन कंपनी Inde by ChairsCarte ने लिया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस छुट्टी का ऐलान किया है। कंपनी ने साफ किया है कि 19 नवंबर की ये छुट्टी सिर्फ परमानेंट कर्मचारियों के लिए नहीं है, बल्कि ऑफिस के इंटर्न्स (Interns) और फ्रीलांसर्स (Freelancers) भी इस दिन आराम से घर बैठकर गेम का मजा ले सकेंगे।

CEO ने क्या कहा?

कंपनी के फाउंडर और सीईओ किशोर षणमुगम (Kishore Shanmugam) का कहना है कि उनकी टीम के ज्यादातर लोग बचपन में GTA Vice City और GTA V जैसे गेम्स खेलते हुए बड़े हुए हैं। पिछले 13 साल से इस नए गेम का इंतजार हो रहा था, इसलिए 19 नवंबर कोई आम गुरुवार नहीं है, टीम इस दिन को एन्जॉय करने की पूरी हकदार है।

भारत में कब लॉन्च हो रहा है GTA 6 और इसमें क्या है खास?

गेम बनाने वाली कंपनी Rockstar Games ने GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को रिलीज करने का शेड्यूल तय किया है। लॉन्च के साथ ही यह गेम PlayStation 5 (PS5) और Xbox Series X|S पर उपलब्ध होगा। इस बार गेम की कहानी अमेरिका के फ्लोरिडा से प्रेरित काल्पनिक शहर Leonida (लियोनिडा) और वॉइस सिटी (Vice City) के इर्द-गिर्द घूमेगी। इसमें पहली बार दो मुख्य किरदार लूसिया कैमिनोस (Lucia Caminos) और जेसन डुवाल (Jason Duval) साथ नजर आएंगे।

1997 से 2026 तक कैसे बदली GTA की दुनिया?

साल 1997 में शुरू हुई ये गेमिंग सीरीज आज दुनिया की सबसे बड़ी ओपन-वर्ल्ड फ्रेंचाइजी बन चुकी है। पिछला गेम GTA V साल 2013 में आया था, यानी पूरे 13 साल बाद इसका अगला भाग आ रहा है।

गेम का नामरिलीज का साललोकेशन
Grand Theft Auto 11997लिबर्टी सिटी, वाइस सिटी और सैन एंड्रियास
Grand Theft Auto 21999एनीवेयर सिटी
Grand Theft Auto III2001लिबर्टी सिटी
GTA: Vice City 20022002वाइस सिटी
GTA: San Andreas2004सैन एंड्रियास
Grand Theft Auto IV2008लिबर्टी सिटी
Grand Theft Auto V2013लॉस सैंटोस और ब्लेन काउंटी
Grand Theft Auto VI2026लियोनिडा और वाइस सिटी

सिर्फ भारत ही नहीं, इस ग्लोबल कंपनी ने भी दी पेड लीव

Inde by ChairsCarte अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जिसने गेमर्स की भावनाओं को समझा है। मशहूर टेक कंपनी लॉजिटेक (Logitech) ने भी अपने 'Logi Game Day' अभियान के तहत दुनियाभर के करीब 7,000 कर्मचारियों को एक दिन की पेड लीव (Paid Day Off) देने का ऐलान किया है, ताकि वे अपनी पसंद का गेम खेल सकें।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट, मीडिया रिपोर्ट्स और गेमिंग कंपनी रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) द्वारा जारी किए गए आधिकारिक रिलीज शेड्यूल के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारियां सामान्य सूचना के उद्देश्य से साझा की गई हैं।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

GTA 6 में मौसम बनेगा सबसे बड़ा विलेन! लॉन्च से 2 दिन पहले Rockstar ने दिखाया ऐसा नजारा कि उड़े होश
Jio vs Airtel vs Vi: बिना महंगे रिचार्ज चालू रहेगा SIM! कम लोग ही जानते हैं ₹20 वाला ये नियम