Jio vs Airtel vs Vi: बिना महंगे रिचार्ज चालू रहेगा SIM! कम लोग ही जानते हैं ₹20 वाला ये नियम

Published : Nov 17, 2026, 01:15 PM IST
Recharge Plans

सार

Cheapest Validity Plans: बिना महंगे रिचार्ज भी आपका सिम चालू रह सकता है। जानें TRAI का ₹20 वाला नियम और जियो, एयरटेल, Vi के पूरे साल सिम एक्टिव रखने के सबसे सस्ते रिचार्ज।

Jio vs Airtel vs Vi Cheapest Validity Plans: आजकल फोन में दो सिम रखना आम बात है, लेकिन दोनों नंबरों को चालू रखना जेब पर भारी पड़ने लगा है। टेलीकॉम कंपनियों ने अपने सस्ते रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। ऐसे में लोग मजबूरी में हर महीने बड़ा रिचार्ज कराते हैं, ताकि उनका सेकेंडरी सिम या बैंक से जुड़ा नंबर बंद न हो जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना कोई महंगा पैक डलवाए भी आप अपना सिम लंबे समय तक चालू रख सकते हैं? टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) का एक ऐसा नियम है, जिसके बारे में ज्यादातर मोबाइल यूजर्स को पता ही नहीं होता है। आइए जानते हैं क्या है ये नियम और सालभर सिम एक्टिव रखने के सबसे सस्ते तरीके...

TRAI का ₹20 वाला नियम क्या है?

TRAI के नियमों के मुताबिक, अगर आपके सिम का रिचार्ज खत्म हो जाता है और आप उसका कोई इस्तेमाल जैसे कॉल, मैसेज या डेटा नहीं करते हैं, तब भी कंपनी 90 दिनों यानी 3 महीने तक आपका नंबर बंद नहीं कर सकती है। इसके बाद भी अगर आप रिचार्ज नहीं कराना चाहते, तो TRAI की 'ऑटोमैटिक नंबर रिटेंशन स्कीम' (Automatic Number Retention Scheme) काम आती है। इसके तहत टेलीकॉम कंपनी आपके प्रीपेड बैलेंस से सिर्फ ₹20 काटकर आपके सिम की वैलिडिटी 30 दिन और बढ़ा देती है। यानी जब तक आपके मेन अकाउंट में ₹20 का बैलेंस रहेगा, हर महीने ₹20 कटते रहेंगे और आपका नंबर चालू रहेगा।

पूरे साल सिम चालू रखने के सबसे सस्ते प्लान

अगर आप रेगुलर कॉलिंग या इनकमिंग के लिए पूरे साल (365 दिन) अपना सिम चालू रखना चाहते हैं, तो बार-बार छोटे रिचार्ज कराने के बजाय सालाना प्लान लेना ज्यादा फायदेमंद है। दिल्ली-NCR सर्किल के हिसाब से तीनों कंपनियों यानी जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Jio vs Airtel vs Vi) का प्लान देख सकते हैं।

Jio के सस्ते प्लान

  • सबसे सस्ता सालाना प्लान ₹1,748 का है। इसमें आपको 336 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 3,600 SMS मिलते हैं।
  • अगर आप एक साथ पैसा नहीं लगाना चाहते, तो ₹177 (28 दिन) वाला प्लान ले सकते हैं। सालभर में 13 बार यह रिचार्ज कराने पर कुल ₹2,301 खर्च होंगे।
  • ₹147 (22 दिन), ₹196 (30 दिन) और ₹197 (पूरे कैलेंडर महीने) के विकल्प भी मौजूद हैं।

Airtel के सबसे सस्ते प्लान

  • एयरटेल के ₹1,849 वाले रिचार्ज प्लान में पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 3,600 SMS, फ्री हैलो ट्यून्स और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
  • अगर आप ₹199 (28 दिन वैलिडिटी, 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग) वाला पैक साल में 13 बार डलवाते हैं, तो आपको कुल ₹2,587 चुकाने होंगे। यानी ₹1,849 वाला प्लान लेने पर आपके ₹738 बचेंगे।

Vi के प्लान्स

  • एयरटेल की तरह Vi का ₹1,849 वाला सालाना प्लान पूरे 365 दिन चलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 3,600 SMS मिलते हैं।
  • Vi का सबसे सस्ता वॉइस-ओनली पैक ₹179 का है, जो 25 दिन चलता है। पूरे साल के लिए यह रिचार्ज कराने पर ₹2,600 से ज्यादा खर्च होंगे।
  • ₹189 (28 दिन) वाला पैक सालभर में ₹2,457 का पड़ेगा और ₹206 (पूरा महीना) वाले प्लान पर सालाना ₹2,472 खर्च होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए रिचार्ज प्लान्स और कीमतें दिल्ली-NCR सर्किल पर आधारित हैं। टेलीकॉम कंपनियां समय-समय पर अपने टैरिफ और नियम बदलती रहती हैं, इसलिए कोई भी रिचार्ज करने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर अपने सर्किल के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mobile Tariff Hike: क्या ₹350 होगा मोबाइल का मंथली खर्च? सुनील मित्तल ने बताई बड़ी वजह
Microsoft Outage Today Is It Fixed: चलने लगे Outlook-Teams, लेकिन अभी भी बाकी है ये बड़ी टेंशन!