BSNL Diwali Offer: दिवाली धमाका! एक रिचार्ज में 395 दिन की वैलिडिटी, रोज 3GB डेटा

Published : Nov 06, 2026, 12:11 PM IST

दिवाली के मौके पर मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी है। बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, तो BSNL आपके लिए एक बंपर ऑफर लाया है। सिर्फ एक रिचार्ज में आपको पूरे 395 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। आइए इस प्लान की पूरी डिटेल जानते हैं।

PREV
16
BSNL का 395 दिन का वैलिडिटी प्लान

क्या आप भी हर महीने मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते खर्च से परेशान हैं? सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। एक बार रिचार्ज कराइए और पूरे 395 दिन की वैलिडिटी पाइए। इसमें आपको रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलेगी।

26
2,799 रुपये का रिचार्ज प्लान

BSNL अपने दिवाली ऑफर के तहत 2,799 रुपये वाले सालाना प्लान पर 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रहा है। वैसे इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन अब 30 दिन फ्री मिल रहे हैं। यानी कुल वैलिडिटी 395 दिन हो गई है। अब आप एक साल से ज्यादा समय तक बिना किसी टेंशन के सर्विस का मजा ले सकते हैं।

36
रोज 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स

2,799 रुपये वाले इस प्लान में सिर्फ लंबी वैलिडिटी ही नहीं, बल्कि डेटा और कॉलिंग के भी शानदार फायदे हैं। इसमें आपको 395 दिन तक रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और रोज 100 SMS मिलते हैं। जो लोग ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं और लंबी बातें करते हैं, उनके लिए यह प्लान एकदम परफेक्ट है।

46
एक दिन का खर्च कितना आएगा?

अगर आप 2,799 रुपये देकर 395 दिन की वैलिडिटी लेते हैं, तो आपका एक दिन का औसत खर्च सिर्फ 7.09 रुपये आता है। लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक बहुत ही किफायती और शानदार विकल्प है।

56
ऑफर की आखिरी तारीख क्या है?

BSNL का यह स्पेशल ऑफर 30 नवंबर 2026 तक ही उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अगर आप इस तारीख से पहले रिचार्ज कराते हैं, तभी आपको 365 दिन के साथ 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी का फायदा मिलेगा।

66
BSNL में पोर्ट कराने का शानदार मौका!

जो लोग दूसरी कंपनियों के महंगे प्लान्स से परेशान हैं, उनके लिए BSNL का यह ऑफर एक बेहतरीन विकल्प है। खासकर उन लोगों के लिए जो बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते। हालांकि, रिचार्ज कराने से पहले अपने इलाके में BSNL का नेटवर्क और 4G सर्विस जरूर चेक कर लें।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories