
Chatgpt Photo Editing Prompts: इंस्टाग्राम पर इन दिनों पुराने दिनों का रेट्रो और विंटेज लुक ट्रेंड कर रहा है। 1980 के दशक का फैशन, वेवी घुंघराले बाले, बोल्ड मेकअप और क्लासिक स्टाइल लोगों को खूब भा रहा है। अगर आप भी अपनी तस्वीर को 80S के खूबसूरत अंदाज में बनाना चाहती हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा chatgpt पर ऐसा कौन सा प्रॉम्ट डालें तो आपकी मदद कर सकता है। यहां देखें 10 ऐसे chatgpt prompt for women, जिसे विकल्प बनाया जा सकता है।
1 ) इस फोटो में महिला को 1980 के दशक की भारतीय महिला के रेट्रो लुक में बदलें। इस चमकदार बॉर्डर वाली साड़ी, बड़ी झुमके, गोल बिंदी, कलाई में चूड़ियां और 80 के स्टाइल वाले गाने बोल दें। पुरानी फिल्म जैसा सिनेमैटिक और नेचुरल लुक रखें। चेहरे की फीचर्स सामान रहे।
2) महिला की फोटो को 1980s बॉलीवुड फिल्म की हीरोइन लुक में बदले। बड़े वेवी बाल, विंटेज मेकअप, खूबसूरत साड़ी, बड़े झुमके और रेट्रो स्टाइल। तस्वीर में पुराने बॉलीवुड पोस्ट जैसा आकर्षक माहौल हो।
3) तस्वीर में दिखाई गई महिला को 1980 के दशक के फैशन वाले सलवार सूट में दिखाएं। सूट में विंटेज प्रिंट, गोटा पत्ती काम हो। महिला की हेयरस्टाइल 80s के इंस्पायर्ड हो हल्का मेकअप बड़ी बिंदी और पारंपरिक झुमके पहने हो। तस्वीर पुरानी फिल्म कैमरे से खींची गई जैसी रेट्रो लगे।
ये भी पढ़ें- 80s Photo Trend: ChatGPT पर ये 15 Prompt डालते ही 1980 जैसी दिखेगी आपकी फोटो
4) 1980 की ग्लैमरस पार्टी की तरह इस फोटो को रीक्रिएट करें। महिला ने चमकदार विंटेज ड्रेस पहनी हो, घुंघराले बाल, बोल्ड आई मेकअप और स्टेटमेंट इयररिंग्स हों। बैकग्राउंड में रेट्रो पार्टी लाइट्स हों।
5) इस फोटो को 1980 के दशक की कॉलेज गर्ल के रूप में दिखाएं। हाई वैस्ट जींस, प्रिंटेड शर्ट, बड़े गोल चश्मे, खुले घने बाल और विंटेज बैक के साथ नेचुरल रेट्रो लुक दे। क्वालिटी हाई अल्ट्रा एचडी ओर वार्म रखें।
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Launch: किस नाम से जाना जाएगा Apple का फोल्डबल फोन ? कीमत भी उड़ाएंगी होश
6) महिला की फेस को बिल्कुल नेचुरल रखते हुए उसके बालों को 1980 के बड़े और वॉल्यूम वाले हेयर स्टाइल में बदलें। विंटेज मेकअप, बड़ी बिंदी, और रेट्रो ज्वेलरी के साथ पूरा लोग तैयार करें।
7) महिला को 1980 की रॉयल इंडियन क्वीन जैसा विंटेज लुक दें। रेशमी साड़ी, पारंपरिक सोने की ज्वेलरी, बड़ी बिंदी घने वेवी हेयर और शाही बैकग्राउंड रखें।
8) महिला को 1980 की बॉलीवुड फिल्म के बारिश वाले सीन में दिखाएं। सिंपल विंटेज साड़ी, मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज, हल्के किले बाल जो हल्के वेवी कर्ल हों, हाथ में छाता हो और पूरा सीन विंटेज फिल्म जैसा सिनेमैटिक लगे।
9) महिला को 1980 के दशक की प्रोफेशनल महिला के रूप में दिखाएं। सिंपल विंटेज साड़ी, छोटे गोल चश्मा, वॉल्यूम वाले बाल, हाथ में फाइल और पुराने ऑफिस का बैकग्राउंड रखें।
10) महिला को 1980 की भारतीय दुल्हन के रूप में बदलें। पारंपरिक लाल गोल्डन बूटा साड़ी, ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी, मांग टीका, बड़ी बिंदी, और क्लासिक विंटेज मेकअप दे। फोटो पुराने फिल्म कैमरे की तरह वार्म और नेचुरल लगे साथ ही कैमरे की खामियां भी दिखे।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।