iPhone 18 Pro Max: भारत में सबसे महंगा, अमेरिका में सबसे सस्ता! जानिए 56,000 रुपये का फर्क क्यों?

Published : Sep 10, 2026, 10:57 AM IST
iPhone 18 Pro Max

सार

Apple iPhone 18 Pro Max launch: Apple ने नया iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी कीमत 1,79,900 रुपये है, जो इसे सबसे महंगे बाजारों में से एक बनाता है। वहीं, अमेरिका में यह सबसे सस्ता है, जहां भारत के मुकाबले कीमत में 56,000 रुपये से भी ज्यादा का अंतर है।

India vs US iPhone price: एप्पल ने अपना नया आईफोन 18 प्रो मैक्स लॉन्च कर दिया है। अच्छी खबर ये है कि भारत उन पहले देशों में शामिल है जहां यह फोन सबसे पहले बिकेगा। लेकिन कीमत की बात करें तो यहां मामला थोड़ा महंगा है। भारत में इस नए फ्लैगशिप फोन की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये रखी गई है। वहीं, दूसरे देशों में इसकी कीमत काफी अलग है। अगर अलग-अलग देशों की कीमतों को देखें तो सीधा-सीधा करेंसी बदलने पर अमेरिका में यह सबसे सस्ता मिल रहा है। इस लिस्ट में भारत सबसे महंगा है, जबकि कनाडा दूसरे नंबर पर सबसे सस्ता है।

देशआईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमतभारत में लगभग कीमत
USA$1,299Rs 1,23,665
CanadaC$1,899Rs 1,30,803
Japan¥239,800Rs 1,48,676
ChinaCNY 10,999Rs 1,55,856
AustraliaA$2,299Rs 1,57,803
SingaporeS$2,099Rs 1,57,950
United Kingdom£1,299Rs 1,66,701
Germany€1,599Rs 1,77,009
IndiaRs 1,79,900Rs 1,79,900

अमेरिका में मिल रहा सबसे सस्ता आईफोन 18 प्रो मैक्स

जिन देशों की हम बात कर रहे हैं, उनमें अमेरिका में आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत सबसे कम है। वहां इसकी शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर है, जो भारतीय रुपये में करीब 1,23,665 रुपये बनती है। अमेरिका के बाद कनाडा दूसरा सबसे सस्ता देश है। यहां फोन की कीमत C$1,899 यानी करीब 1,30,803 रुपये है। वहीं, जापान में यह फोन लगभग 1,48,676 रुपये का है और चीन में इसकी कीमत CNY 10,999 यानी करीब 1,55,856 रुपये है।

सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में कीमतें लगभग एक जैसी हैं। ऑस्ट्रेलिया में आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत A$2,299 (करीब 1,57,803 रुपये) है, तो वहीं सिंगापुर में यह S$2,099 (करीब 1,57,950 रुपये) में मिल रहा है।

भारत में कीमत सबसे ज्यादा

इस पूरी लिस्ट में भारत में आईफोन की कीमत सबसे ज्यादा, यानी 1,79,900 रुपये है। यूरोप की बात करें तो जर्मनी में यह फोन €1,599 (करीब 1,77,009 रुपये) का है, जबकि यूके में इसकी कीमत £1,299 (करीब 1,66,701 रुपये) है।

भारत और अमेरिका की कीमतों में तो जमीन-आसमान का फर्क है। अगर सिर्फ करेंसी को बदलें तो अमेरिका के मुकाबले भारत में यह फोन 56,235 रुपये महंगा है। इसी तरह, कनाडा से भी बड़ा अंतर है। कनाडा में फोन की कीमत करीब 1,30,803 रुपये है, जबकि भारत में यह 49,097 रुपये ज्यादा महंगा है।

एप्पल भारत समेत पहले फेज के 65 देशों में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू करेगा। फोन की बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

iPhone 18 Pro Max में 45 घंटे की बैटरी ! कैमरा से लेकर स्टोरेज तक जानें सबकुछ
iPhone 18 Pro vs Pro Max vs Duo: तीनों नए iPhone में क्या है खास? कीमत और फीचर्स डिटेल