
Claude AI Fashion Hacks: आप इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल कर रहे हैं और अचानक आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार या इन्फ्लुएंसर की एक रील सामने आती है। उनका आउटफिट (कपड़े) देखकर आपका दिल आ जाता है। आप तुरंत 'Zara' या 'H&M' की वेबसाइट पर जाकर उसका प्राइस चेक करते हैं और... ₹7,999! दिल टूट जाता है और आप चुपचाप फोन बंद कर देते हैं। मिडिल क्लास और कॉलेज जाने वाले हर यूथ की यह रोज की कहानी है। महंगे कपड़े पहनने का शौक तो सबको है, लेकिन जेब गवाही नहीं देती। लेकिन अब उदास होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। क्योंकि Claude AI अब आपका पर्सनल फैशन स्टाइलिस्ट बनने जा रहा है। एक ऐसा जादुई हैक सामने आया है, जिससे आप किसी भी महंगे सेलिब्रिटी लुक को सिर्फ ₹300 से ₹500 के बजट में अपना बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह 'मुफ्त का जुगाड़' काम कैसे करता है।
ChatGPT, Gemini की तरह ही दिखने वाला Claude AI सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देता, बल्कि इसके पास कमाल की 'इंसानी आंखें' (Visual Feature) हैं। यह किसी भी फोटो को देखकर उसके अंदर छिपी एक-एक बारीक चीज को पहचान लेता है। इसी खूबी का फायदा उठाकर जेन जी (Gen Z) और समझदार युवा महंगे ब्रांड्स की छुट्टी कर रहे हैं। आपको खुद जाकर मार्केट में ढूंढने की जरूरत नहीं है, सारा दिमाग क्लॉड एआई लगाएगा।
स्टेप 1
आपको जिस भी एक्टर, एक्ट्रेस या मॉडल के कपड़े पसंद आए हैं, उसकी एक साफ़ फोटो या स्क्रीनशॉट अपने फोन में सेव कर लीजिए।
स्टेप 2
अपने फोन में Claude.ai की वेबसाइट या ऐप खोलें। वहां नीचे एक अटैचमेंट या कैमरे का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करके वह फोटो अपलोड कर दें।
स्टेप 3
फोटो अपलोड करने के बाद क्लोड को नीचे ये प्रॉम्प्ट लिखकर भेजें। 'इस फोटो में जो कपड़े हैं, उन्हें ध्यान से देखो। मुझे बताओ कि इस कपड़े का फैब्रिक (कपड़ा) कौन सा है, इसका कट या पैटर्न क्या है और इसका सटीक नाम क्या है? मुझे इसे मीशो (Meesho), फ्लिपकार्ट (Flipkart) या लोकल मार्केट (जैसे सरोजिनी या लाजपत) से सस्ते में खरीदना है, तो मैं क्या कीवर्ड्स लिखकर सर्च करूं?'
स्टेप 4
क्लॉड आपको 2 सेकंड में उस महंगे आउटफिट का पूरा पोस्टमार्टम करके दे देगा। जैसे- 'यह कोरियन स्टाइल ओवरसाइज्ड ड्रॉप-शोल्डर शर्ट है, जिसका फैब्रिक कॉटन-ब्लेंड है।' साथ ही वह आपको 4-5 ऐसे सटीक सर्च कीवर्ड्स दे देगा, जिन्हें आप सीधे Myntra, Meesho या Amazon पर डालेंगे तो ठीक वैसा ही दिखने वाला कपड़ा आपको ₹300-₹400 में मिल सकता है।
अगर आप दिल्ली के सरोजिनी नगर, मुंबई के लिंकिंग रोड या अपने शहर की किसी भी पटरी मार्केट में शॉपिंग करने जा रहे हैं, तो क्लॉड का यह जवाब आपके बहुत काम आएगा। दुकानदार को फोटो दिखाने पर वो अक्सर नखरे दिखाते हैं या ज्यादा पैसे मांगते हैं, लेकिन जब आप क्लॉड के बताए शब्दों में बोलेंगे कि, 'भैया, कॉटन-ब्लेंड में ड्रॉप-शोल्डर फंकी शर्ट दिखाना'.तो दुकानदार भी समझ जाएगा कि बंदा समझदार है और आपको सही दाम में परफेक्ट सेलिब्रिटी वाइब मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने और जागरूकता के लिए है। इसमें बताया गया तरीका सिर्फ एक तकनीकी हैक (AI Trick) है, जिसका उद्देश्य आपकी बजट शॉपिंग को आसान बनाना है। Claude AI एक थर्ड-पार्टी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है और हमारा उस प्लेटफॉर्म से कोई व्यावसायिक संबंध नहीं है। एआई द्वारा दिए गए सर्च कीवर्ड्स केवल अनुमान पर आधारित होते हैं, इसलिए किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट (जैसे मीशो, अमेजन आदि) या लोकल मार्केट से कपड़े खरीदते समय कपड़े की क्वालिटी, रिव्यू, रिफंड पॉलिसी और साइज की जांच खुद अपने स्तर पर जरूर कर लें। किसी भी संभावित धोखाधड़ी या गलत प्रोडक्ट मिलने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।