iPhone 17 खरीदने का इंतजार खत्म! Flipkart Sale में मिल सकता है बड़ा डिस्काउंट

Published : Sep 28, 2026, 03:50 PM IST
Flipkart Big Billion Days Sale Iphone 17 Offers

सार

Flipkart Big Billion Days iPhone offer: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2026 में आईफोन 17 पर डिस्काउंट ऑफर हो सकता है। जानें संभावित कीमत, बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और सेल की जरूरी डिटेल्स।

Flipkart Big Billion Day Sale 2026 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। यह साल की सबसे सेल होती हैं, जहां मोबाइल फोन, टीवी, फ्रिज से लेकर होम अप्लायंसेज, फैशन-ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर्स देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही iPhone खरीदने वालों का इंतजार भी खत्म होने वाला है। अगर आप Flipkart Plus या VIP यूजर हैं तो 8 अक्टूबर की आधी रात से एर्ली एक्सेस का फायदा उठा सकते हैं।

iPhone 17 पर मिलेगा डिस्काउंट ?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 17 डिस्काउंट में मिल सकता है। फिलहाल के लिए आईफोन 17 की कीमत 82,900 रु. है। वहीं, Flipkart Sale में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और दूसरे एप्लीकेबल ऑफर्स को मिलाकर यह 79,999 रु. में मिल सकता है। इसके अलावा एक्चेंज बोनस का लाभ उठाने पर यह कीमत और भी कम हो सकती है, हालांकि फाइनल प्राइस आपके कार्ड, एक्सचेंज डिवाइस और सेल के समय उपलब्ध ऑफर पर निर्भर करता है।

Flipkart Sale में मिलेंगे ऑफर्स

  • Big Billion Day सेल में केवल मोबाइल-टेबलेट नहीं बल्कि कई दूसरी केटेगरी पर भी डील्स मिलने की उम्मीद है।
  • लैपटॉप-टैबलट्स पर ऑफर्स
  • स्मार्टवॉच, TWS पर ऑफर्स
  • TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, किचन के सामान पर ऑफर्स मिलने की उम्मीद
  • ब्यूटी, सोफास होम डेकोर आइटम पर भी छूट मिल सकती है
  • गेमिंगस एक्सेसरीज, हेडफोन और गैजेट पर भी डिस्काउंट

बता दें कि Flipkart की ओर से ICICI Bank और Axis Bank Card पर इलिजएबल ट्रांजेक्शन पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट का उल्लेख किया है। इसके अलावा सेल के दौरान, Super.money, EMI, Pay Later समेत कुछ अन्य पेमेंट मैथेड से जुड़े बेनिफिट्स दिए जा सकते हैं। हालांकि यह शर्तों और योग्यता पर आधारित होगा।

iPhone 17 Pro और iPhone 18 Pro में अंतर

अगर आप कन्फ्यूज हैं कि सेल के दौरान iPhone 17 Pro Max खरीदें या फिर नया iPhone 18 Pro Max, तो दोनों के बीच अंतर जानना जरूरी है।

iPhone 17 Pro Max फीचर्स

  • A19 प्रो चिप
  • 6.9 इंच डिस्प्ले
  • 48MP प्रो फ्यूजन कैमरा सिस्टम
  • 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा
  • 8X ऑप्टिकल क्वालिटि जूम
  • 4K 120fps डॉल्बी विजिन विडियो रिकॉर्डिंग
  • Apple के अनुसार यह फोन 37 घंटे तक वीडियो प्ले बैक दे सकता है

iPhone 18 Pro Max फीचर्स

  • A20 प्रो चिप
  • 6.3 इंच डिस्प्ले
  • 48MP प्रो फ्यूजन कैमरा सिस्टम
  • वेरिएबल अपर्चर
  • 48MP फ्यूजन मेन कैमरा
  • iPhone 18 Pro Max 43 घंटे तक वीडियो प्ले बैक दे सकता है
  • नए मॉडल में नेक्सट जनरेशन Vapor Chamber दिया गया है

अगर आपका फोकस नए आईफोन पर है और Pro Level Camera Features की जरूरत नहीं है तो iPhone 17 की कीमतों पर नजर बनाए रखना फायदमेंद साबित हो सकता है।

सेल शुरू होने से पहले तैयार करें शॉपिंग लिस्ट

Big Billion Days में एर्ली एक्सेस पाने वाले यूजर्स 8 अक्टूबर की आधी रात से डील्स एक्सेस कर सकते हैं। इस दौरान अगर आप इलेक्ट्रिक आइटम खरीदना चाह रहे हैं तो उन्हें सेल शुरू होने से पहले कार्ट कर लें। ऐसे में सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू चेक करना आसान हो जाएगा।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Apple Patent Infringement: एप्पल पर ₹54,000 करोड़ का जुर्माना, क्या आईफोन से हटेगा ये खास फीचर?
Jio Recharge: सिर्फ डेटा ही नहीं, जियो के इन रिचार्ज में मिल रहे OTT समेत बंपर फायदे