
Flipkart अपनी आने वाली Summer Sale को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने सेल में Apple iPhones पर भारी डिस्काउंट का ऐलान किया है। ये सेल 9 मई से शुरू होगी, लेकिन Flipkart Plus मेंबर्स के लिए 24 घंटे पहले, यानी 8 मई से ही सेल के दरवाजे खुल जाएंगे। इस सेल में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, होम अप्लायंसेज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी शानदार ऑफर्स मिलेंगे।
इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17 है। ये फोन सितंबर 2025 में भारत में लॉन्च हुआ था। अभी इसके 256GB मॉडल की कीमत 82,900 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान यह फोन सिर्फ 71,999 रुपये में मिलेगा। यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत होगी, जिसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं।
जो लोग फ्लैगशिप मॉडल खरीदना चाहते हैं, उनके लिए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर भी बढ़िया ऑफर्स हैं। 1,34,900 रुपये वाला प्रो मॉडल 1,09,900 रुपये में और 1,49,900 रुपये वाला प्रो मैक्स मॉडल 1,24,900 रुपये में मिलेगा। ये कीमतें भी 256GB वेरिएंट के लिए हैं।
इसी के साथ लॉन्च हुआ iPhone Air भी 1,19,900 रुपये की जगह 95,900 रुपये में मिलेगा। नया iPhone 17E भी 64,900 रुपये की लॉन्च कीमत से घटकर 60,900 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ने पुराने आईफोन मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दिया है। iPhone 16 की कीमत 69,900 रुपये से घटकर 58,900 रुपये हो गई है। वहीं, iPhone 16 Plus आपको 73,900 रुपये में मिल जाएगा।
इसके अलावा, जिसका प्रोडक्शन अब बंद हो गया है, वो iPhone 15 भी 51,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा। साथ ही, iPhone 16E की सेल में कीमत 55,900 रुपये होगी। ध्यान रहे कि ये डिस्काउंट स्टॉक और बैंक ऑफर्स पर निर्भर करेंगे। इसलिए, अगर आप आईफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पहले से तैयारी कर लें। नया आईफोन खरीदने वालों के लिए यह सेल एक बेहतरीन मौका हो सकती है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।