1 Rupee Recharge Plan: सिर्फ ₹1 में पाएं 24 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1GB डेटा पा सकते हैं। जानें कौन-कौन सी कंपनी ये ऑफर दे रही है और इसकी शर्त क्या है।

Cheapest Recharge Plan: आजकल मोबाइल रिचार्ज कराना काफी महंगा हो गया है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां जब अपने टैरिफ महंगे कर रही हैं, ऐसे में अगर कोई आपसे कहे कि महज एक रुपए में पूरे 24 दिन तक फोन चलेगा, तो यकीन करना मुश्किल होगा। लेकिन टेलीकॉम मार्केट में इस समय 1 रुपए के दो ऐसे रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जो जबरदस्त ऑफर्स दे रहे हैं। एक प्लान सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का है, तो दूसरा प्लान Vi (Vodafone Idea) का है। दोनों की कीमत सिर्फ एक रुपया ही है, लेकिन फायदों में जमीन-आसमान का फर्क है। आइए जानते हैं कि ₹1 खर्च करने पर आपको किस कंपनी में क्या मिलेगा और इसके पीछे की शर्त क्या है...

BSNL का ₹1 वाला प्लान, 24 दिन तक सबकुछ फ्री

अगर आप कम खर्च में ज्यादा डेटा और कॉलिंग चाहते हैं, तो बीएसएनएल का ये प्लान किसी जैकपॉट से कम नहीं है। कंपनी इस ₹1 के रिचार्ज में पूरे 24 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। पूरे 24 दिन तक आप किसी भी नेटवर्क (लोकल या एसटीडी) पर जितनी मर्जी उतनी बातें कर सकते हैं। कोई रोक-टोक नहीं। इसके अलावा इंटरनेट चलाने के लिए आपको हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। यानी कुल 24GB डेटा। अगर दिन का 1GB कोटा खत्म भी हो जाए, तो इंटरनेट बंद नहीं होगा, बल्कि 40 Kbps की स्पीड से चलता रहेगा। इसके साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS भेजने की सुविधा भी दी जा रही है।

इस रिचार्ज की शर्त क्या है?

ये प्लान हर किसी के लिए नहीं है। BSNL का यह ₹1 वाला पैक एक FRC (First Recharge Coupon) प्लान है। इसका मतलब यह है कि इस ऑफर का फायदा सिर्फ वही लोग उठा सकते हैं, जो नया बीएसएनएल सिम खरीद रहे हैं या अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट (MNP) करा रहे हैं। पुराने यूजर्स इस रिचार्ज को नहीं कर पाएंगे।

Vi का ₹1 वाले प्लान में क्या मिलता है?

वोडाफोन-आइडिया भी ₹1 का एक रिचार्ज प्लान दे रहा है। Vi का 1 रुपए वाला पैक एक टॉकटाइम कॉम्बो पैक है, जिसमें बेहद सीमित फायदे मिलते हैं। इसमें आपको लोकल ऑन-नेट (Vi से Vi) पर रात में बात करने के लिए सिर्फ 1 मिनट मिलता है। इसके साथ खाते में महज ₹0.75 (75 पैसे) का टॉकटाइम बैलेंस जुड़ता है। इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन की है, लेकिन इससे आपके सिम की सर्विस वैलिडिटी नहीं बढ़ती। न ही इसमें कोई डेटा मिलता है और न ही आउटगोइंग एसएमएस की सुविधा।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान और ऑफर्स सर्कल (राज्य) के हिसाब से बदल सकते हैं। रिचार्ज कराने या नया सिम लेने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर अपने सर्कल की उपलब्धता जरूर चेक कर लें।