
Free Fire India 5 Big Rules: लो भाई, जिस घड़ी का आपको और आपकी पूरी स्क्वॉड को सालों से इंतजार था, वो आ गई है। आज, 28 अक्टूबर से 'Free Fire India' (FFI) गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और ऐप स्टोर (App Store) पर लाइव हो गया है। फरवरी 2022 में बैन होने के बाद गरेना (Garena) ने फाइनली अपने सबसे धांसू बैटल रॉयल गेम की वापसी करा दी है। लेकिन रुकिए... गेम डाउनलोड करने के लिए भागने से पहले कुछ बहुत जरूरी बातें जान लीजिए। भारत सरकार की गाइडलाइंस को मानते हुए गरेना ने इस बार गेम को एकदम सेफ बनाने के लिए 5 ऐसे कड़े नियम बनाए हैं, जिनके बारे में आपको पता होना ही चाहिए, वरना गेम खेलने में परेशानी आ सकती है।
पेरेंट्स की परमिशन जरूरी
अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है, तो आप अपनी मर्जी से गेम शुरू नहीं कर पाएंगे। गेम खेलने के लिए आपको अपने माता-पिता (Parents) की डिजिटल सहमति या अप्रूवल लेना होगा।
खेलने की टाइम लिमिट
अब पहले की तरह 24 घंटे गेम से चिपके रहने वाला सिस्टम खत्म हो गया है। सरकार के नियमों के हिसाब से बच्चों के खेलने का एक फिक्स टाइम तय किया गया है। लिमिट खत्म होने पर गेम अपने आप बंद हो जाएगा।
पैसे खर्च करने पर लगाम (Spending Caps)
गेम में स्किन या डायमंड्स खरीदने के चक्कर में बच्चे पापा के अकाउंट से मनमर्जी पैसे नहीं उड़ा पाएंगे। अब गेम के अंदर पैसा खर्च करने की एक 'डेली लिमिट' सेट कर दी गई है।
ब्रेक रिमाइंडर
लगातार गेम खेलने से आंखों और हेल्थ पर असर पड़ता है। इसलिए अब गेम खुद आपको बीच-बीच में 'ब्रेक' लेने के लिए रिमाइंडर भेजेगा, ताकि आप थोड़ा आराम कर सकें।
आपका डेटा भारत में ही रहेगा
सबसे बड़ी टेंशन इसी बात की थी। अब गरेना ने साफ कर दिया है कि गेम के सर्वर पूरी तरह से भारत में ही लगाए गए हैं। यानी आपका सारा डेटा एकदम सेफ है और इंडिया से बाहर नहीं जाएगा।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल गरेना (Garena) द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है। गेम के रोलआउट में तकनीकी कारणों से समय लग सकता है, इसलिए सभी डिवाइस और प्ले-स्टोर पर ऐप एक साथ न दिखने की संभावना हो सकती है। पाठकों और खिलाड़ियों को सलाह दी जाती है कि वे भारत सरकार और कंपनी द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें और पूरी जिम्मेदारी के साथ गेम खेलें।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।