Free Fire India Launch: पुरानी ID, डायमंड्स और बंडल वापस मिलेंगे या नहीं? Garena ने दी बड़ी खुशखबरी!

Published : Oct 28, 2026, 12:19 AM IST
Free Fire India

सार

Free Fire India आज 28 अक्टूबर को लॉन्च हो रहा है। जानें कैसे आपकी पुरानी ID, डायमंड्स और बंडल वापस मिलेगी। इस बार दिवाली को लेकर गरेना क्या सरप्राइज देने वाला है।

Free Fire India Old Account Login Rule: 2 साल का लंबा इंतजार अब फाइनली खत्म हो गया है। आज, 28 अक्टूबर को अपना फेवरेट गेम 'फ्री फायर इंडिया' (Free Fire India) नए अवतार में गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर वापस आ रहा है। लेकिन गेम के वापस आने की खुशी के बीच, हर गेमर के दिमाग में सिर्फ एक ही टेंशन घूम रही है, 'भाई, मेरी पुरानी आईडी का क्या होगा? मेरे बचे हुए डायमंड्स, महंगे इमोट्स और वो रेयर बंडल वापस मिलेंगे या मुझे लेवल 1 से फिर से शुरुआत करनी पड़ेगी?' अगर आप भी इसी टेंशन में अपनी उंगलियां चटका रहे हैं, तो रिलैक्स हो जाइए। गरेना ने गेमर्स के लिए बहुत तगड़ा इंतजाम किया है। आइए जानते हैं कि नए गेम (FFI) में आपको क्या-क्या मिलने वाला है...

FFI: पुरानी ID, डायमंड्स और स्किन्स का क्या होगा?

जब फरवरी 2022 में गेम बैन हुआ था, तब करोड़ों प्लेयर्स के पैसे और मेहनत उस गेम में फंसी रह गई थी। लेकिन अच्छी खबर ये है कि आपका कोई भी डेटा डिलीट नहीं हुआ है। गरेना ने साफ किया है कि भारत सरकार के नियमों को मानते हुए उन्होंने गेम का सारा डेटा अब भारत के ही सर्वर्स (Indian Servers) पर शिफ्ट कर दिया है। इसका मतलब ये है कि आपका पुराना डेटा पूरी तरह सेफ है। जैसे ही आप नया 'Free Fire India' डाउनलोड करेंगे और अपने पुराने अकाउंट (Facebook, Google या X) से लॉगिन करेंगे, तो आपको अपना पुराना अवतार, पुराना लेवल, गन स्किन्स और डायमंड्स वापस मिल जाएंगे। आपको बस अपना वही पुराना अकाउंट इस्तेमाल करना है। तो अपनी पुरानी स्क्वाड (Squad) को फोन घुमा दीजिए, क्योंकि पुराना जलवा फिर से लौटने वाला है।

फ्री फायर इंडिया सस्ते फोन में भी स्मूथ चलेगा गेम

अगर आपके पास बहुत महंगा फोन नहीं है, तो भी कोई टेंशन नहीं। गरेना ने इस नए देसी वर्ज़न (FFI) को इस तरह से सेट किया है कि ये कम रैम (RAM) और सस्ते स्मार्टफोन्स में भी बिना अटके एकदम स्मूथ चलेगा। यानी अब गेम के बीच में फोन हैंग होने वाला बहाना नहीं चलेगा।

फ्री फायर इंडिया में 'दिवाली सरप्राइज'

चूंकि ये गेम खास तौर पर इंडिया के लिए बना है, इसलिए इसमें सब कुछ एकदम देसी होने वाला है। डाउनलोड करते ही गेम के अंदर आपको एक स्पेशल 'दिवाली इवेंट' देखने को मिलेगा, जो 15 नवंबर तक चलेगा। इसमें आपको इंडियन टच वाले कई सारे फ्री रिवॉर्ड्स और नए बंडल मिल सकते हैं।

ई-स्पोर्ट्स प्लेयर्स की होगी मौज

अगर आप सिर्फ मजे के लिए नहीं, बल्कि प्रो-लेवल पर गेम खेलते हैं, तो आपके लिए भी गुड न्यूज़ है। गरेना जल्द ही इंडिया में ई-स्पोर्ट्स (Esports) टूर्नामेंट्स शुरू करने वाला है। स्कूल-कॉलेज के लेवल से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक, गेमर्स को अपना हुनर दिखाने और पैसा कमाने का पूरा मौका मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यह खबर गरेना (Garena) द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध डेटा पर आधारित है। गेम खेलने के नियम, प्राइवेसी पॉलिसी, पुरानी आईडी की रिकवरी और सर्वर की उपलब्धता में कंपनी द्वारा बदलाव किए जा सकते हैं। 18 साल से कम उम्र के बच्चों को गेम खेलने देने से पहले माता-पिता पैरेंटल कंट्रोल (Parental Control), इन-गेम स्पेंडिंग (In-game spending) और टाइम लिमिट्स की सेटिंग्स को अपने स्तर पर ज़रूर चेक कर लें।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Acer Veriton PCs: 128GB RAM से लेकर डेटा सिक्योरिटी तक, जानें इन All-in-One PCs की 7 खूबियां
WhatsApp: भूलने की बीमारी को कहिए बाय-बाय! अब अपनी मर्जी से सेट करें टाइम, खुद सेंड हो जाएगा मैसेज