Friendship Day 2026: दोस्ती के बीच नहीं आएगी दूरी ! इन एप से घर बैठे करें सेलिब्रेशन

Published : Jul 31, 2026, 04:26 PM IST
Friendship Day celebration with best friend

सार

Long Distance Friendship Day Ideas: फ्रेंडशिप पर बेस्टी दूसरे शहर में हैं और कम के सिलसिले में आप मिलने नहीं जा पाए हैं तो इन 5 डिजिटल एप्स की मदद से दोस्ता का दिन सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Friendship Day Celebration Ideas: फ्रेंडशिप डे 2026  पर दोस्त से मिलना नहीं हो पा रहा है, तो अकेला फील करने की बजाय थोड़ा स्मार्ट बनने की जरूरत है। आज के जमाने में ऐसे कई डिजिटल एप्स मौजूद हैं जिनकी मदद से दूर रहकर भी बेस्ट फ्रेंड संग टाइम एक्सपेंड किया जा सकता है। एक साथ मूवी देखने, गेम खेलने से पर्सनलाइज्ड गिफ्ट भेजने तक,  Long Distance Bestie संग दोस्ती का दिन सेलिब्रेट करने के टेक्निकल आइडियाज।

Teleparty में देखें मूवी

अगर दोस्त और आपका मूवी टेस्ट मिलता-जुलता है तो टेलीपार्टी एप को चुन सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म में अलग-अलग जगह पर रहते हुए भी मूवी-शो साथ में देख सकते हैं। यह Netflix, Youtube, Disney, Max, Amazon Primer Video, जैसे प्लेटफॉर्म संग भी काम करता है। इतना ही नहीं, इसमें चैट की सुविधा भी मिलती है। हालांकि यहां पर मूवी दिखने के लिए संबंधति प्लेटफॉर्म का एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आप एप विजिट करें।

Plato पर करें फन एक्टिविटी

फ्रेंडशिप डे पर मूवी ही क्यों देखनी है। अगर गेमिंग पसंद हैं तो Plato को विकल्प बनाए। यहां पर चेस, कैरम, लुडो, पोकर, वेयरवोल्फ, पूल, बाउंलिंग जैसे कई कैजुअल गेम्स के विकल्प मिलते हैं। यहां पर भी चैट और वाइस कम्युनिकेशन की सुविधा है। यानी गेम खेलते-खेलते आप आपस में बातें भी कर सकते हैं।

ये भी पढे़ं- Gmail पासवर्ड भूल गए? मिनटों में पाएं अकाउंट का एक्सेस

Snapchat से चेक करें रियल दोस्ती

सुनने में अजीब है लेकिन मजेदार है। दरअसल, स्नैपचैट पर आपके सबसे करीबी दोस्तों की खास प्लेनेट्री रैकिंग देखने का मौका मिलता है। जहां पर फ्रेंड सोलर सिस्टम फीचर यूज करके टॉप 8 कनेक्शन को देख सकते हैं। यह फनी आइडिया है ,जो बताता है कि आप दोस्त से कितना ज्यादा करीब हो।

होम स्क्रीन पर दोस्ता का कब्जा

यदि आप चाहते हैं को फ्रेंड की छोटी सी झलक दिन भर आपके साथ रहे है तो Locket Widget एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दोस्तों को भेजी गईं तस्वीरों को स्मार्टफोन की होम स्क्रीन पर दिखाता है। इसका फायदा है कि फोटो देखने के लिए किसी भी पब्लिक सोशल फीड को बार-बार ओपन करने की जरूरत नहीं होती है।

ये भी पढे़ं- iPhone 18 Pro आपके हाथ में कब आएगा?

Canva से बनाएं डिजिटल गिफ्ट

अगर आप क्रिएटिविटी में दिलचस्पी रखते हैं तो दोस्त को सिंपल सा मैसेज भेजने के बजाय Canva की मदद से पर्सनालाइज्ड कंटेंट तैयार कर सकते हैं। इसमें पुरानी तस्वीरों को फोटो कोलाज, स्क्रैपबुक, एनिमेटेड वीडियो या फिर ग्रीटिंग कार्ड बनाएं। यहां पर Canva Free, Canva Subscription के दो विकल्प मिलते हैं जिसे पसंद और सहूलियत के हिसाब से चुना जा सकता है।

फ्रेंडशिप डे से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल

फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाता है?

Friendship Day हर साल अगस्त महीने के पहले संडे को मनाया जाता है। इस बार पहला रविवार को 2 अगस्त को है। ऐसे में दोस्ती का यह खूबूसरत दिन भी दो तारीख को ही मनाया जाएगा।

फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है?

जीवन में दूसरे रिश्तों की तरह दोस्ती भी खास होती है। प्यार, भरोसे और बॉन्ड को सेलिब्रेट करने के लिए शुभकामनाओं, गिफ्ट और सरप्राइस संग लोग इसे मनाना पसंद करते हैं।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Vivo S2 India Launch: 80W चार्जिंग, 50MP कैमरा और दमदार बैटरी, जानें क्या होगा खास
iPhone 18 Pro आपके हाथ में कब आएगा? 8 या 9 सितंबर की बहस छोड़िए, नोट कर लें ये 3 जरूरी तारीखें