iPhone 18 Pro Launch Date and Sale Timeline: आईफोन 18 प्रो कब लॉन्च होगा और कब से मिलेगा? लॉन्च डेट को लेकर सस्पेंस जारी है, लेकिन प्री-ऑर्डर और सेल की संभावित टाइमलाइन सामने आ चुकी है।
iPhone 18 Pro Release Date: ऐपल के नए फ्लैगशिप फोन iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max का इंतजार पूरी दुनिया में करोड़ों फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, लेकिन लॉन्च इवेंट की तारीख को लेकर कन्फ्यूज हैं। दिलचस्प बात ये है कि Apple की खबरें सबसे पहले देने वाले दुनियाभर के टेक एक्सपर्ट्स और ऐपल रिपोर्टर्स भी इस बात पर दो गुटों में बंट चुके हैं कि ऐपल का यह मेगा इवेंट मंगलवार 8 सितंबर या बुधवार 9 सितंबर कब होगा। अगर आप भी नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लॉन्च डेट की बहस में उलझने की बजाय उन 3 सबसे जरूरी तारीखों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है, जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। आइए जानते हैं आईफोन 18 आपके हाथ में कब तक आएगा...
iPhone 18 Launch Date: 8 और 9 सितंबर को लेकर क्यों है कन्फ्यूजन?
8 सितंबर का दावा
ऐपल की पुरानी आदत रही है कि वह लेबर डे (Labor Day) के ठीक बाद आने वाले मंगलवार को अपना इवेंट रखता है। ब्लूमबर्ग के दिग्गज रिपोर्टर मार्क गुरमन का कहना है कि 8 सितंबर ही वह दिन है, जब नया आईफोन लॉन्च किया जाएगा।
9 सितंबर का दावा
अमेरिका में सोमवार, 7 सितंबर को 'लेबर डे' की छुट्टी है। फोर्ब्स के जानकारों का मानना है कि छुट्टी के तुरंत अगले दिन मंगलवार को दुनियाभर के मीडिया और स्टाफ को बुलाना ऐपल के लिए मुश्किल होगा, इसलिए इवेंट बुधवार यानी 9 सितंबर को ही होगा।
Apple के इवेंट से सस्पेंस कब खत्म होगा?
ऐपल अपने इवेंट से ठीक 1-2 हफ्ते पहले आधिकारिक मीडिया इनवाइट भेजता है। यानी अगस्त के आखिरी दिनों या सितंबर की शुरुआत में ऐपल का सीक्रेट इनवाइट आ जाएगा और असली तारीख का पता चल जाएगा।
iPhone 18 Pro की 3 जरूरी तारीखें
11 सितंबर 2026: प्री-ऑर्डर का दिन
अगर आप उन लोगों में से हैं जो बिना किसी देरी के सबसे पहले नया आईफोन खरीदना चाहते हैं, तो 11 सितंबर की तारीख आपके लिए बेहद अहम हो सकती है। ऐपल के इतिहास को देखें तो इवेंट के ठीक बाद आने वाले शुक्रवार, 11 सितंबर से iPhone 18 Pro और Pro Max के प्री-ऑर्डर यानी बुकिंग विंडो खोल दी जा सकती है।
14 सितंबर 2026: iOS 27 का रोलआउट
अगर आप तुरंत नया आईफोन 18 नहीं भी खरीद रहे हैं, तब भी यह तारीख आपके बहुत काम की है। ऐपल इसी दिन यानी सोमवार, 14 सितंबर को अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 पब्लिक के लिए रिलीज कर सकता है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास iPhone 15, 16 या 17 सीरीज़ का कोई भी पुराना मॉडल है, तो 14 सितंबर से आपका फोन अपडेट हो सकता है।
18 सितंबर 2026: आपके हाथ में आ सकता है आईफोन
18 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को iPhone 18 Pro आधिकारिक तौर पर स्टोर्स में बिकने के लिए आ सकता है। जिन लोगों ने 11 सितंबर को प्री-ऑर्डर किया होगा, उन्हें फोन मिलना शुरू हो सकता है, साथ ही ऐपल स्टोर्स पर भी नई सीरीज आ सकती है।
क्या इस बार भी Apple वही पुराना ट्रेंड दोहराएगा?
पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो Apple ने सितंबर में ही अपने बड़े लॉन्च इवेंट किए हैं। इसी वजह से एक्सपर्ट्स भी मान रहे हैं कि इस बार भी कंपनी उसी पैटर्न पर चलेगी। फिलहाल 8 और 9 सितंबर दोनों तारीखें चर्चा में हैं, जबकि कुछ रिपोर्ट्स ने 14 सितंबर की संभावना भी जताई है। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


