iPhone 18 Pro First Look: आईफोन 18 प्रो का लीक्ड वीडियो वायरल हुआ है। नया 'Dark Cherry' लुक, DSLR वाला वेरिएबल अपर्चर कैमरा और बड़ी बैटरी मिल सकती है। जानिए फीचर्स...
Apple iPhone 18 Pro Leak: अगर आप भी ऐपल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स (iPhone 18 Pro Max) का एक धमाकेदार वीडियो सामने आया है। फेमस टेक यूट्यूबर जॉन प्रोसर (Front Page Tech) की ओर से शेयर किए गए इस लीक वीडियो ने आईफोन 18 के कई सीक्रेट खोल दिए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा फोन के स्टनिंग रेड 'Dark Cherry' कलर अवतार, छोटे Dynamic Island और वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) रियर कैमरा सेंसर की हो रही है। आइए जानते हैं कि नए iPhone 18 Pro में आपको क्या-क्या खास और बिल्कुल नए फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं...
आईफोन का अब तक का सबसे प्रीमियम रेड शेड
लीक वीडियो में सबसे पहले ध्यान खींचता है इसका नया कलर वेरिएंट Dark Cherry। यह एक बहुत ही डीप और क्लासिक रेड शेड है, जो देखने में बेहद लग्जरी और प्रीमियम दिखता है। डार्क चेरी के अलावा ऐपल इस बार अपने प्रो मॉडल को लाइट ब्लू (Light Blue), सिल्वर (Silver) और डार्क ग्रे (Dark Gray) कलर्स में भी पेश कर सकता है। फोन का रियर एल्युमिनियम फ्रेम पहले से थोड़ा मोटा रखा गया है, ताकि इसके अंदर बड़े कैमरा सेंसर और बड़ी बैटरी आसानी से समा सकें।
iPhone 18 Pro Camera: स्मार्टफोन फोटोग्राफी का असली गेम चेंजर
आईफोन के इतिहास में पहली बार एप्पल True Variable Aperture मैकेनिज्म दे रहा है। अब तक आईफोन में फिक्स्ड अपर्चर (Fixed Aperture) का इस्तेमाल होता था। लेकिन नया सिस्टम कैमरे के लेंस को फिजिकली खोलने और बंद करने की सुविधा देगा।
इससे क्या फायदा होगा?
- रात में या कम लाइट में लेंस का अपर्चर पूरा खुल जाएगा ताकि सेंसर पर ज्यादा रोशनी पड़े और फोटो बिना नॉइज के एकदम साफ आए।
- बिना किसी सॉफ्टवेयर या पोर्ट्रेट मोड के सीधे लेंस से DSLR जैसा नेचुरल बैकग्राउंड ब्लर (Background Blur) मिलेगा।
- दिन के तेज उजाले में लेंस सिकुड़कर ओवर-एक्सपोजर को रोकेगा।
- एंड्रॉइड दुनिया में Huawei और कुछ अन्य ब्रांड्स ने ऐसा मैकेनिज्म ट्राइ किया था, लेकिन एप्पल इसे अपनी एआई और नए प्रोसेसिंग पावर के साथ एक अलग लेवल पर ले जाने वाला है।
iPhone 18 Pro Processor: 2nm A20 Pro चिपसेट और छोटा Dynamic Island
आईफोन 18 प्रो में दुनिया की पहली 2-नेनोमीटर (2nm) प्रोसेस पर बनी A20 Pro चिप दी जा रही है। यह चिप न सिर्फ स्पीड के मामले में एंड्रॉइड फोन को मीलों पीछे छोड़ देगी, बल्कि बैटरी की भी भारी बचत करेगी। फ्रंट डिस्प्ले पर मिलने वाला Dynamic Island कटआउट पहले से काफी छोटा (Shrunk) हो गया है। इससे आपको स्क्रीन का ज्यादा एरिया इस्तेमाल करने को मिलेगा।
iPhone 18 Pro Battery: अब 2 दिन तक नहीं होगी चार्जिंग की झंझट!
लीक में दावा किया गया है कि Apple इस बार बैटरी क्षमता भी बढ़ा सकता है। iPhone 18 Pro में संभावित बैटरी 4,288mAh और iPhone 18 Pro Max में 5,567mAh की हो सकती है। 2nm चिपसेट की पावर-एफिशिएंसी और 5,567 mAh की विशाल बैटरी का कॉम्बिनेशन यह तय करेगा कि भारी इस्तेमाल के बावजूद भी आपका फोन दो दिन आसानी से निकाल ले।
iPhone 18 Pro Battery लॉन्च डेट कब है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple सितंबर 2026 में अपने सालाना लॉन्च इवेंट के दौरान iPhone 18 Pro सीरीज पेश कर सकता है। संभावना है कि यह इवेंट 8 या 9 सितंबर को ऐपल पार्क (Apple Park) Cupertino में आयोजित किया जाए। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Apple iPhone 18 Pro Leak Video देखें



