iPhone 18 Pro के लॉन्च होने के बाद आईफोन के कई मॉडल सस्ते हो सकते हैं। जानिए नया आईफोन कब आ रहा है और किन-किन मॉडल्स की कीमतें कम हो सकती हैं।

Old iPhone Price Cut: अगर आप भी काफी समय से आईफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, लेकिन भारी-भरकम बजट के चक्कर में रुके हुए थे, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। टेक गलियारों से आ रही ताजा खबरों के मुताबिक, ऐपल अपनी नई iPhone 18 सीरीज को सितंबर 2026 में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। जैसे ही नया आईफोन मार्केट में कदम रखेगा, पुराने आईफोन मॉडल्स की कीमतें कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं आईफोन 18 कब लॉन्च होने वाला है और इस बार कौन-कौन से आईफोन सस्ते हो सकते हैं...

नया iPhone आने के बाद पुराने की कीमतों क्यों घटेंगी?

ऐपल आमतौर पर सितंबर में अपनी नई iPhone सीरीज पेश करता है। नए मॉडल आने के बाद कंपनी कुछ पुराने मॉडल्स की कीमत कम कर देती है। वहीं कई ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स भी स्टॉक खाली करने के लिए एक्स्ट्रा डिस्काउंट देने लगते हैं। यही वजह है कि लाखों लोग नया आईफोन लॉन्च होने का इंतजार करते हैं, ताकि कम कीमत में अच्छा आईफोन खरीद सकें।

iPhone 18 Pro कब लॉन्च होगा?

ऐपल का यह लॉन्चिंग इवेंट इस बार थोड़ा अलग होने वाला है। आमतौर पर होने वाले बदलावों के बीच इस साल कंपनी के नए बॉस John Ternus अपना पहला आईफोन लॉन्च इवेंट होस्ट करेंगे। टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार इवेंट की शुरुआत 9 सितंबर से हो सकती है। इसी दिन ऐपल दुनिया के सामने अपने नए आईफोन iPhone 18 Pro, Pro Max और फोल्डेबल iPhone Ultra) पेश करेगा। 11 सितंबर से नए आईफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो जाएगी और 18 सितंबर को नया आईफोन स्टोर्स में बिकने के लिए आ जाएगा।

iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद कौन-कौन से आईफोन सस्ते हो सकते हैं?

iPhone 17 Series

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो iPhone 17 और iPhone 17 Pro की कीमत में सबसे पहले गिरावट देखने को मिल सकती है। नए मॉडल आने के बाद कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स इन पर अच्छे ऑफर्स ला सकती हैं।

iPhone 16 Series

आईफोन 16 खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना समझदारी हो सकती है। लॉन्च के बाद इस सीरीज पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और सीधी कीमत में कटौती देखने को मिल सकती है।

iPhone 15 Series

मिड-रेंज बजट वाले खरीदारों के लिए आईफोन 15 सबसे ज्यादा फायदे का सौदा बन सकता है। कई बार पुराने मॉडल्स पर भारी छूट मिलती है, जिससे यह सीरीज और ज्यादा आकर्षक हो जाती है।

iPhone 14 Series

अगर आपका बजट सीमित है, तो आईफोन 14 भी पहले से कम कीमत में मिल सकता है। हालांकि, यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि ऐपल इस मॉडल की बिक्री जारी रखता है या नहीं।

iPhone की कीमत कितनी कम हो सकती है?

ऐपल ने अभी किसी भी मॉडल की कीमत घटाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो नए आईफोन लॉन्च होने के बाद पुराने मॉडल्स की कीमत में कटौती और अलग-अलग सेल ऑफर्स देखने को मिलते रहे हैं। रियल डिस्काउंट मॉडल, स्टोरेज वैरिएंट और ऑफर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।