GTA 6 Launch: सिर्फ 10 मिनट में घर पहुंचेगा जीटीए 6! जानें किन शहरों में Blinkit पर शुरू हुई डिलीवरी

Published : Nov 18, 2026, 06:27 PM IST
GTA 6

सार

GTA 6 Delivery: गेमिंग के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। GTA 6 की फिजिकल कॉपी अब Blinkit से मिनटों में आपके घर पहुंच जाएगी। जानें किन शहरों में ये सुविधा।

GTA 6 Blinkit Delivery: दुनियाभर के गेमर्स जिस पल का पिछले 13 साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार आ गया है। रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) के सबसे पॉपुलर ओपन-वर्ल्ड गेम GTA 6 को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। ये गेम आज आधी रात लॉन्च हो रहा है। अगर आप भी इस गेम को सबसे पहले अपने पास मंगाने की सोच रहे हैं और दुकान पर जाकर लाइन लगाने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। अब राशन और रोजमर्रा के सामान की तरह ये ब्लॉकबस्टर गेम भी कुछ ही मिनटों में सीधे आपके घर के दरवाजे पर पहुंच जाएगा। ये सुविधा देश के 11 शहरों में शुरू की गई है। दिल्ली-NCR से लेकर दक्षिण और पश्चिम भारत के करीब सभी बड़े मेट्रो शहरों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा फैंस घर बैठे इस गेम का मजा ले सकें।

जीटीए 6 के लिए बाजार जाने की टेंशन खत्म, Blinkit घर लाएगा बॉक्स

क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (Blinkit) ने गेमिंग लवर्स को बड़ा तोहफा दिया है। अब आप अपने फोन से ऑर्डर करके मिनटों में GTA 6 की फिजिकल कॉपी घर मंगा सकते हैं। ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा (Albinder Dhindsa) ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके यह खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने बताया कि ग्राहक अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए इस गेम को खरीद सकते हैं और उन्हें इसे लेने के लिए किसी रिटेल स्टोर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

GTA 6 के बॉक्स के अंदर गेम की सीडी मिलेगी या नहीं?

अक्सर लोग फिजिकल कॉपी का नाम सुनकर सोचते हैं कि डिब्बे के अंदर डिस्क या सीडी निकलेगी, लेकिन यहां थोड़ा अलग तरीका है। Blinkit जो फिजिकल बॉक्स आपके घर डिलीवर करेगा, उसके अंदर एक डिजिटल डाउनलोड कोड (Digital Download Code) रखा होगा। जैसे ही डिलीवरी बॉय आपको ये बॉक्स दे, आप इसे खोलकर अंदर दिए गए कोड का इस्तेमाल करके अपने सिस्टम पर गेम को आसानी से डाउनलोड और इंस्टॉल कर पाएंगे।

GTA 6 की ब्लिंकिट डिलीवरी किन शहरों में शुरू हुई है?

  • दिल्ली (Delhi)
  • नोएडा (Noida)
  • गाजियाबाद (Ghaziabad)
  • गुरुग्राम (Gurugram)
  • फरीदाबाद (Faridabad)
  • मुंबई (Mumbai)
  • पुणे (Pune)
  • बेंगलुरु (Bengaluru)
  • हैदराबाद (Hyderabad)
  • कोलकाता (Kolkata)
  • अहमदाबाद (Ahmedabad)

GTA 6 ऑनलाइन ऑर्डर करने का सबसे आसान तरीका

  • अपने स्मार्टफोन में Blinkit ऐप ओपन करें और अपनी लोकेशन सेट करें।
  • ऊपर सर्च बार में GTA 6 टाइप करके सर्च करें।
  • स्क्रीन पर गेम का फिजिकल बॉक्स दिखने पर उसे कार्ट में जोड़ें और पेमेंट पूरा करें।
  • कुछ ही मिनटों में डिलीवरी पार्टनर आपके दरवाजे पर होगा।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। गेम के स्टॉक और डिलीवरी से जुड़ी शर्तों में समय के साथ बदलाव संभव है, इसलिए खरीदारी से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म पर कंफर्म जरूर कर लें।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

BGMI 4.7 Update: Play Store पर नहीं दिखा अपडेट? भूलकर भी न करें ये 1 गलती
BGMI 4.7 Update Live: इंतजार खत्म! भारत में रोलआउट हुआ नया अपडेट, जानें आपके फोन में कितने बजे आएगा?