
ईयरबड्स को आमतौर पर लोग म्यूजिक सुनने, कॉल करने और वीडियो देखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मॉडर्न ईयरबड्स ऐसे फीचर्स के साथ आते हैं जो आसपास की आवाजों को आपके कानों तक पहुंचा सकते हैं? इसी वजह से कई लोग इन्हें "स्पाई डिवाइस" की तरह भी देखने लगे हैं। हालांकि ये वास्तव में जासूसी के लिए नहीं बनाए गए हैं, लेकिन इनकी कुछ टैकनीक लोगों को दूर की बातचीत सुनने में मदद कर सकती हैं। आइए समझते हैं कि यह टैकनीक कैसे काम करती है।
ज्यादातर वायरलेस ईयरबड्स में एक या एक से ज्यादा माइक्रोफोन लगे होते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य कॉल के दौरान आपकी आवाज कैप्चर करना और नॉइज़ कैंसिलेशन को बेहतर बनाना होता है। लेकिन यही माइक्रोफोन आसपास की आवाजों को भी पहचानते हैं। कुछ फीचर्स इन आवाजों को प्रोसेस करके सीधे यूजर के कानों तक पहुंचा देते हैं, जिससे आसपास की बातचीत ज्यादा साफ सुनाई दे सकती है।
कई प्रीमियम ईयरबड्स में ट्रांसपेरेंसी या एम्बिएंट मोड दिया जाता है। इस मोड को ऑन करने पर ईयरबड्स बाहरी आवाजों को माइक्रोफोन के जरिए पकड़कर आपके कानों तक पहुंचाते हैं। इसका उद्देश्य सड़क पर चलते समय या ऑफिस में आसपास की आवाजें सुनने में मदद करता है। हालांकि कुछ परिस्थितियों में इससे दूर बैठे लोगों की बातचीत भी सामान्य से ज्यादा स्पष्ट सुनाई दे सकती है।
इसे भी पढ़ें- Smart Sewing Tools: टेलर मॉम का काम होगा सुपर फास्ट+इजी, गिफ्ट करें सिलाई और रिपेयरिंग के 4 स्मार्ट टूल्स
हां, कुछ ईयरबड्स रियल-टाइम ऑडियो एम्प्लीफिकेशन का यूज करते हैं। इसका मतलब है कि आवाज रिकॉर्ड नहीं होती बल्कि उसी समय आपके कानों तक पहुंचती है। यह टैकनीक सुनने में हेल्प करने या शोर वाले माहौल में बातचीत समझने के लिए बनाई गई है। इसलिए कई बार लोगों को लगता है कि ईयरबड्स किसी स्पाई गैजेट की तरह काम कर रहे हैं, जबकि असल में ये केवल लाइव साउंड को बढ़ाकर सुना रहे होते हैं।
हालांकि ईयरबड्स कानूनी रूप से जासूसी उपकरण नहीं माने जाते, लेकिन इनका उपयोग जिम्मेदारी से करना जरूरी है। किसी की निजी बातचीत को जानबूझकर सुनने की कोशिश करना नैतिक और कई मामलों में कानूनी रूप से गलत हो सकता है। इसलिए इन फीचर्स का इस्तेमाल केवल सुरक्षा, सुविधा और बेहतर सुनने के अनुभव के लिए ही किया जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- 2K से कम खरीदें फोल्डेबल वॉशिंग मशीन, हॉस्टल, PG और ट्रैवल के लिए बेस्ट
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।