
80s Photo Trend: सोचिए, आपके फोन की गैलरी में मौजूद आज की एक तस्वीर अचानक ऐसी दिखने लगे जैसे वह 1985 के किसी पुराने फैमिली एल्बम से निकली हो। कपड़े बदल जाएं, हेयरस्टाइल में 80s का टच आ जाए, तस्वीर में हल्का फिल्म ग्रेन नजर आए और पूरा माहौल पुराने दौर की याद दिलाने लगे। सोशल मीडिया पर AI का यही कमाल इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को 1980s Retro Photo, Vintage Portrait और Old Family Album जैसे लुक में बदल रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ पुराना फिल्टर नहीं लगाया जाता, बल्कि AI से कपड़े, बाल, बैकग्राउंड, पोज, लाइटिंग और पूरी तस्वीर का मूड बदलने के लिए कहा जा सकता है। जानिए 1980 का वायरल फोटो कैसे बनाएं, कौन सा प्राम्प्ट दें कि चेहरा चेंज न हो? नीचे देखें वीडियो-
इस ट्रेंड की सबसे बड़ी खासियत nostalgia यानी पुरानी यादों का अहसास है। 1980s में तस्वीरें फिल्म कैमरे से खींची जाती थीं। इसलिए उनमें अक्सर हल्का ग्रेन, फ्लैश, imperfect framing और रंगों में मामूली बदलाव दिखाई देता था। AI अब इन्हीं visual characteristics को आधुनिक तस्वीरों में दोबारा बनाने की कोशिश कर रहा है।
कई सार्वजनिक हस्तियां भी इस ट्रेंड से जुड़ी हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 8 सितंबर 2026 को X पर अपनी 80s-inspired AI तस्वीर शेयर कर लिखा, “Vibing to the 80s trend.” किरण रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी retro तस्वीरें साझा कीं। पीएम मोदी, राघव चढ्ढा, नितिन नबीन, कुमार विश्वास, शहजाद पूनावाला, मलिंगा, लिसा रानी रे, परिणीति चोपड़ा, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसी हस्तियों की 80s रेट्रो तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
ये भी पढ़ें- 80s Photo Trend वायरल ! Chat GPT और Gemini से इन 10 Prompt संग बनाएं 1980 जैसी फोटो
बेहतर रिजल्ट के लिए AI को उस दौर की पूरी visual language बताना जरूरी है। भारतीय 80s लुक के लिए retro shirts, high-waist trousers, saree, traditional jewellery और period hairstyle जैसे शब्द इस्तेमाल किए जा सकते हैं। बैकग्राउंड में पुराने घर, स्कूल, रेलवे कंपार्टमेंट, फोटो स्टूडियो या शादी समारोह का जिक्र किया जा सकता है।
साथ ही consumer film camera, analogue grain, direct flash, faded colours, imperfect framing और natural skin texture जैसे निर्देश तस्वीर को ज्यादा authentic बना सकते हैं।
Prompt में साफ लिखें कि face, identity, facial structure और natural features preserve किए जाएं। अगर सिर्फ कपड़े और बैकग्राउंड बदलना है तो AI को यह स्पष्ट बताएं। याद रखें, AI-generated तस्वीर आपकी असली पुरानी फोटो नहीं होती, बल्कि मौजूदा तस्वीर को 1980s visual style में दोबारा तैयार करती है।
ये भी पढ़ें- ChatGPT के इन 20 Prompts से फोटो को दें Retro Look, 90s का दौर आएगा याद
1. 80s Old School Portrait
“Transform my photo into an authentic 1980s Indian school portrait. Preserve my exact identity and facial features. Add period-accurate school uniform, simple classroom setting, soft direct flash, analogue film grain, faded colours and natural skin texture. No modern elements or digital effects.”
2. 80s Birthday Party
“Transform my photo into a candid Indian childhood birthday party from the 1980s. Preserve my exact face and identity. Add authentic 80s clothing, balloons, simple decorations, birthday cake and family members. Use direct flash, subtle film grain and faded colours.”
3. 80s Summer Holiday
“Transform my photo into a candid Indian family summer-holiday photograph from the 1980s. Preserve my identity and facial features. Add authentic 80s clothing, vintage bicycle, picnic items and period-accurate surroundings.”
4. 80s Indian Family Wedding
“Transform my photo into a candid Indian family wedding photograph from the 1980s. Preserve my exact identity and natural features. Add authentic 80s Indian wedding clothes, jewellery, hairstyles and floral decorations. Use warm faded film colours, direct flash and subtle grain.”
5. 80s Indian Railway Journey
“Transform my photo into a candid Indian family train journey from the 1980s. Preserve my exact identity and facial features. Add an authentic 80s Indian railway compartment, vintage seats, metal luggage racks, old suitcases and period clothing.”
और ज्यादा authentic लुक के लिए prompt में “Make the image less digitally perfect…” जोड़ें। अगर AI चेहरा बदल दे तो लिखें: “Keep my identity unchanged. Do not redesign, beautify, reshape or reinterpret my face.”
भारतीय 80s aesthetic के लिए prompt में Indian family album, Indian school, Indian railway, Indian wedding और period-accurate Indian clothing जैसे शब्द जोड़ना ज्यादा उपयोगी रहेगा। साथ ही साफ फोटो चुनें, एक साथ बहुत सारे बदलाव न मांगें, camera look स्पष्ट बताएं और सिर्फ Sepia पर निर्भर न रहें। Candid शब्द इस्तेमाल करने से तस्वीर ज्यादा natural और पुराने दौर की याद दिलाने वाली लग सकती है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।