iPhone 16 Offers: क्या आप भी ऐपल का फोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट आड़े आ रहा है? आपके लिए एक बहुत बड़ी खबर है। फ्लिपकार्ट पर चल रही एक शानदार डील के तहत आप बाजार में महंगे मिलने वाले आईफोन को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। जानिए क्या है ये ऑफर...
फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर ऐपल के लेटेस्ट आईफोन 16 (128GB मॉडल) की सामान्य कीमत ₹69,900 है। लेकिन इस पर मिल रहे बैंक ऑफर्स और पुराने फोन के एक्सचेंज बोनस को मिलाकर इसकी कीमत 20 हजार रुपए से भी कम यानी महज ₹19,655 तक आ सकती है। हालांकि, ये पूरी छूट अलग-अलग ऑफर्स और आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है।
25
आईफोन 16 पर बैंक डिस्काउंट से कितनी बचत होगी?
अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको ₹3,495 की छूट मिल जाएगी, जिससे फोन की कीमत घटकर ₹66,405 रह जाएगी। इसके अलावा, SBI बैंक कार्ड पर भी करीब ₹3,970 तक के डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। खरीदारी करने से पहले पेमेंट पेज पर अपने कार्ड के ऑफर्स जरूर चेक कर लें।
35
पुराना फोन बदलने पर मिलेगा एक्सचेंज बेनिफिट्स
इस डील में सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर से मिल रहा है। अगर आपका पुराना स्मार्टफोन अच्छी कंडीशन में है और कंपनी की शर्तों पर खरा उतरता है, तो आपको एक्सचेंज में मैक्सिमम ₹46,750 तक की छूट मिल सकती है। पुराने फोन की वैल्यू आपके इलाके और उसकी हालत पर तय होगी।
इस बंपर डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले फ्लिपकार्ट ऐप पर जाएं और 128GB वाले आईफोन 16 को चुनें। इसके बाद अपना डिलीवरी पिनकोड डालकर ये चेक कर लें कि आपके एरिया में एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है या नहीं। चेकआउट के दौरान ही आपको फाइनल कीमत दिखाई देगी।
55
आईफोन 16 खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
इस बात का ध्यान रखें कि ₹19,655 की ये कम कीमत कोई फ्लैट डिस्काउंट नहीं है, बल्कि ये बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स को जोड़कर बनती है। अगर आप एक्सचेंज का इस्तेमाल नहीं करते हैं और सिर्फ बैंक ऑफर लगाते हैं, तो आपको कम से कम ₹66,405 चुकाने होंगे। ऑर्डर फाइनल करने से पहले एक्सचेंज वैल्यू और बैंक छूट को अच्छी तरह जरूर चेक कर लें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी ई-कॉमर्स वेबसाइट (Flipkart) पर उपलब्ध ऑफर्स के आधार पर है। बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू और फोन का फाइनल प्राइस समय, बैंक नियमों, लोकेशन और पुराने फोन की कंडीशन के आधार पर बदल सकता है। किसी भी तरह की खरीदारी करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी शर्तों और कीमतों की पुष्टि स्वयं कर लें।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।