iPhone 17 Pro पर छप्परफाड़ डिस्काउंट, देखें नया रेट

Published : May 18, 2026, 11:07 AM IST

iPhone 17 Pro Discount: अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। ऐपल के सबसे लेटेस्ट और धांसू स्मार्टफोन पर छप्पड़फाड़ डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपके पास कुछ बैंक के कार्ड्स हैं, तो यह बजट में आ सकता है।देखें नया रेट 

PREV
15

iPhone 17 Pro पर कहां और कितना ऑफर है?

विजय सेल्स (Vijay Sales) पर इस समय आईफोन 17 प्रो पर सीधे डिस्काउंट के साथ-साथ कई बैंकों के कड़क ऑफर्स भी मिल रहे हैं। यह फोन मौजूदा समय में करीब ₹1,30,790 में आता है। सेल में इस पर ₹4,000 की छूट मिल रही है।

25

आईफोन 17 प्रो पर बैंक ऑफर

अगर आपके पास अमेरिकन एक्सप्रेस (AmEx) का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको ₹9,750 की अलग से एक्स्ट्रा छूट मिल जाएगी। यानी कुल-मिलाकर इस प्रीमियम फोन की कीमत सीधे ₹1,21,000 के आस-पास आ जाएगी। इतने महंगे और नए फोन पर करीब ₹10,000 की बचत होना वाकई एक बेहतरीन डील है।

35

AmEx कार्ड नहीं है, तो भी आईफोन पर भी मिलेगी छूट

अगर आपके पास अमेरिकन एक्सप्रेस का कार्ड नहीं है, तो भी दिल छोटा करने की कोई जरूरत नहीं है। विजय सेल्स ने दूसरे बड़े बैंकों का भी पूरा ख्याल रखा है। अगर आप SBI या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको सीधे ₹4,000 का डिस्काउंट मिल जाएगा। अगर आप एक साथ इतने पैसे नहीं देना चाहते, तो आप बिना किसी एक्स्ट्रा ब्याज के ₹21,131 महीने की आसान किस्त (6 महीने के लिए) पर भी इसे अपने घर ले जा सकते हैं।

45

आईफोन 17 प्रो पर एक्सचेंज ऑफर

इस डील पर एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन चालू हालत में पड़ा है, तो आप उसे विजय सेल्स पर एक्सचेंज कर सकते हैं। आपका पुराना फोन जितनी अच्छी कंडीशन में होगा, आपको उतनी ही शानदार वैल्यू मिलेगी और नए आईफोन के दाम उतने ही और कम हो जाएंगे। इसके साथ ही आपको कुछ एक्स्ट्रा रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल आप बाद में शॉपिंग के लिए कर सकते हैं।

55

iPhone 17 Pro में क्या खास है?

इसमें बिल्कुल नया A19 Pro चिप लगा है, जो गेमिंग से लेकर वीडियो एडिटिंग तक के हर काम को पलक झपकते ही कर देता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जिससे दिन हो या रात, तस्वीरें बिल्कुल लाजवाब आती हैं। इसकी बैटरी लाइफ पहले के मुकाबले 2 से 3 घंटे ज्यादा चलती है।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories