AC Bill Hack: एसी चलाने से पहले बदल लें ये 5 सेटिंग्स, आधा आएगा बिजली का बिल!

Published : May 14, 2026, 04:12 PM IST

AC Power Saving Tips: मई में सूरज देवता अपने पूरे तेवर दिखा रहे हैं। गर्मी का मीटर 45-46 डिग्री पार चल रहा है। ऐसे में बिना AC के रहना नामुमकिन-सा हो गया है, लेकिन बिल की टेंशन भी रहती है। आज जानिए वो 5 सेटिंग्स, जिन्हें बदलने से बिल आधा हो सकता है। 

PREV
15

24 डिग्री टेंपरेचर पर रखें एसी

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि AC को 16 या 18 डिग्री पर चलाने से कमरा जल्दी ठंडा होगा। यह सबसे बड़ी गलतफहमी है। भारत सरकार और एक्सपर्ट्स के मुताबिक, AC चलाने के लिए 24°C सबसे आइडियल टेंपरेचर है। हर एक डिग्री तापमान बढ़ाने पर आप करीब 6% बिजली बचाते हैं। अगर आप 18 के बजाय 24 पर AC चलाते हैं, तो आप सीधे 20-25% बिल कम कर सकते हैं।

25

'Sleep Mode' का इस्तेमाल करें

अगर आप रात में ठंड लगने पर उठकर AC बंद करते हैं, तो आप अपनी नींद और पैसा दोनों खराब कर रहे हैं। रिमोट में 'Sleep' बटन दबाएं। यह मोड रात के दौरान हर एक-दो घंटे में तापमान को 1 डिग्री बढ़ा देता है। इससे सुबह के समय होने वाली फालतू की ठंडक से आप बचते हैं और AC का कंप्रेसर कम बिजली खपत करता है।

35

'Dry Mode' को न भूलें

मई-जून में उमस (Humidity) बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में 'Cool Mode' से ज्यादा बिजली खर्च होती है। अगर कमरे में चिपचिपाहट महसूस हो रही है, तो रिमोट से 'Dry Mode' (बूंद वाला निशान) चुनें। यह मोड हवा से नमी को सोख लेता है और कमरे को कम मेहनत में ज्यादा ठंडा महसूस कराता है।

45

पंखे और AC को साथ चलाएं

AC के साथ पंखा चलाना बिजली बचाने का सबसे असरदार हैक है। AC चलाने के साथ ही छत वाले पंखे को धीमी रफ्तार पर रखें। पंखा AC की ठंडी हवा को कमरे के हर कोने में तेजी से फैलाएगा। इससे कमरा जल्दी ठंडा होगा और आप AC को थोड़े ज्यादा तापमान (जैसे 26 डिग्री) पर रखकर भी बेहतरीन कूलिंग का मजा ले पाएंगे।

55

एयर फिल्टर की सफाई

स्मार्ट AC में भी धूल मिट्टी जमना सबसे बड़ी समस्या है। अगर फिल्टर गंदा है, तो AC को हवा खींचने में ज्यादा दम लगाना पड़ता है। ऐसे में हर 15 दिन में अपने AC का फिल्टर निकालें और उसे सादे पानी से धो लें। इसके लिए आपको मैकेनिक बुलाने की जरूरत नहीं है। साफ फिल्टर मतलब करीब 10-15% तक बिजली की सीधी बचत और AC की लंबी उम्र होती है।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories