AC Room Cooling Tips: एसी बंद होते ही कमरा गर्म हो जाता है? जानें आसान टिप्स जिससे घंटों तक ठंडक बनी रहे। सही कूलिंग, पर्दे, सीलिंग और फैन के स्मार्ट इस्तेमाल से बिना ज्यादा बिजली खर्च किए घर को रखें कूल और आरामदायक।

AC Room Cooling Tips: गर्मियों में एसी चलाकर कमरे को ठंडा करना आसान है, लेकिन जैसे ही एसी बंद होता है, कुछ ही मिनटों में कमरा फिर से गर्म लगने लगता है। इसका कारण सिर्फ बाहर की गर्मी नहीं, बल्कि घर के अंदर की हीट रिटेंशन भी होता है। सही तरीकों को अपनाकर आप एसी बंद होने के बाद भी कमरे की ठंडक लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कमरे को पहले से सही तरीके से कूल करें

एसी बंद करने से पहले कमरे को अच्छे से ठंडा करना जरूरी है। कई लोग एसी को कम समय के लिए चलाते हैं, जिससे दीवारें और फर्नीचर पूरी तरह ठंडे नहीं हो पाते। जब आप एसी को थोड़ा ज्यादा समय तक चलाते हैं, तो कमरे की हर चीज ठंडी हो जाती है और यही ठंडक लंबे समय तक बनी रहती है।

दरवाजे और खिड़कियों की सीलिंग मजबूत रखें

अगर कमरे में हवा बाहर जा रही है या बाहर की गर्म हवा अंदर आ रही है, तो एसी बंद होते ही ठंडक खत्म हो जाएगी। दरवाजों और खिड़कियों की गैप को सील करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप डोर सील या मोटे पर्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि ठंडी हवा अंदर ही बनी रहे।

इसे भी पढ़ें- Dining Room Lighting: डाइनिंग रूम को दें फुल-ऑन लग्जरी लुक, देखें लाइटिंग के लेटेस्ट डिजाइन

कर्टेन और ब्लाइंड्स का सही इस्तेमाल करें

धूप कमरे को जल्दी गर्म करने का सबसे बड़ा कारण होती है। दिन के समय मोटे कर्टेन या ब्लैकआउट पर्दों का उपयोग करें। इससे सूरज की गर्मी अंदर नहीं आएगी और एसी बंद होने के बाद भी कमरा ज्यादा देर तक ठंडा रहेगा। हल्के रंग के पर्दे गर्मी को कम सोखते हैं, इसलिए ये ज्यादा प्रभावी होते हैं।

फैन का स्मार्ट यूज करें

एसी बंद करने के बाद सीलिंग फैन या टेबल फैन का इस्तेमाल करें। फैन कमरे में मौजूद ठंडी हवा को सर्कुलेट करता है, जिससे ठंडक का एहसास लंबे समय तक बना रहता है। ध्यान रखें कि फैन की स्पीड मीडियम रखें ताकि ठंडी हवा धीरे-धीरे पूरे कमरे में फैलती रहे।

इसे भी पढ़ें- Heatwave Hacks: दिल्ली में गर्मी प्रकोप, बेडरुम को ठंडा और रिलैक्स रखने का सुपर हैक

हीट जनरेट करने वाली चीजें बंद रखें

एसी बंद करने के बाद अगर आप कमरे में ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाते हैं, जैसे टीवी, लैपटॉप या लाइट्स, तो ये गर्मी पैदा करते हैं। इससे कमरे का तापमान जल्दी बढ़ जाता है। कोशिश करें कि जरूरत न होने पर इन चीजों को बंद रखें, ताकि ठंडक बनी रहे।