iPhone 18 Launch: किस नाम से जाना जाएगा Apple का फोल्डबल फोन ? कीमत भी उड़ाएंगी होश

Published : Sep 09, 2026, 05:47 PM IST
iphone 18 series launch date

सार

iPhone 18 Series Launch Date: आईफोन 18 सीरीज, नौ सितंबर को लॉन्च होने वासली है। जिसमें iPhone 18 Pro, Pro Max के साथ एपल का पहला फोल्डबल फोन संभावित (iPhone 18 Duo) भी पेश किया जा सकता है। जानें अनुमानित कीमत लॉन्च टाइम से जुड़ी पूरी जानकारी।

When Will iPhone 18 Launch: आईफोन लवर्स का इंतजार खत्म होने वाला है। Apple 9 सितंबर की रात में Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Series को लॉन्च करने वाला है। माना जा रहा है कि इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max तो लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूजर्स को सरप्राइज करते हुए एपल का पहला फोल्डबल फोन भी आ सकता है। अगर कंपनी ऐसा करती है तो यह अभी तक का सबसे बड़ा लॉन्च माना जाएगा। हालांकि, अभी तक इन फ्लैगशिप फोन के नाम, कलर, फीचर की जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, फोल्डबल फोन को iphone 18 duo का नाम दिया जा सकता है।

iPhone 18 Pro की कीमत कितनी होगी ?

अगर iPhone 18 Pro Price की बात की जाए तो रिपोर्ट के मुताबिक इसे इंडियन मार्केट में, 1,39,900 रु. के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। जबकि 256GB वेरिएंट का प्राइस 1,44,900 रु. के आसपास रह सकता है।

iPhone 18 Pro Max का प्राइस

प्रो मॉडल को लेकर हमेशा से यूजर्स में दिलचस्पी रहती है। इस बार भी आईफोन लवर्स iPhone 18 Pro Max Price को लेकर उत्साहित है। लीक के मानें तो इस फ्लैगशिप फोन को भारत में 1,55,999, 1,59,999 रु. की प्राइस रेंज के आसपास उतारा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- iPhone 18 खरीदने का बजट नहीं ? पुराने iPhone 17, 16, 15 और 14 में कौन सा बेस्ट

कितना महंगा होगा iPhone 18 Foldable ?

इसके अलावा अगर आईफोन का पहला फोल्डबल फोन लॉन्च किया जा सकता है तो यह प्रीमियम सेगमेंट का सबसे महंगा आईफोन साबित हो सकता है। लगातार सामने आ रहे लीक्स के अनुसार, भारतीय बाजार में इस मॉडल की कीमत 1,89,999 रु. के आसपास रखी जा सकती है, जबकि हाई वेरिएंट के दाम 2 लाख के पार हो सकते हैं। हालांकि यह समझना जरूरी है कि एपल ने अभी तक फोल्डेबल iPhone की पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro Colors: इस बार ऑरेंज नहीं, Apple ला सकता है ये शानदार रंग

किस नाम से जाना जाएगा iPhone का फोल्डबल फोन ?

हाल में सामने आई लीक्स में फोल्डबल iPhone के नाम का जिक्र किया गया है। माना जा रहा है कि इसे iPhone Duo के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैगशिप फोन लार्ज डिस्प्ले एक्सपीरियंस देगा।

Apple Event कब और कहां देखें ?

अगर आप भी आईफोन 18 सीरीज लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं तो एपल इवेंट 9 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 30 मिनट पर, Apple की ऑफिशियल वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल या फिर यूट्यूब पर देख सकते हैं।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

iPhone 18 Pro ही नहीं, आज आ रहा Apple का सबसे महंगा मुड़ने वाला फोन, यहां देखें Apple Event LIVE!
iPhone से भी तगड़ा वीडियो कैमरा! इन नए एंड्रायड फोन में मिलेंगे नेक्स्ट-लेवल फीचर्स, इस दिन होगी एंट्री