iPhone 18 सीरीज के लॉन्च के बीच पुराने iPhone खरीदने का मौका! जानें iPhone 17, 16, 15 और iPhone 14 की कीमत, फीचर्स और कौन सा मॉडल आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

iPhone 18 सीरीज के लॉन्च होते ही सबकी नजर सिर्फ नए मॉडल पर नहीं बल्कि पुरानी आईफोन की कीमतों पर भी रहती है। Apple हर साल नई आईफोन सीरीज पेश करता है, तो पिछले दामों में कटौती की उम्मीद बढ़ जाती है। अगर आप फिलहाल के लिए iPhone 18 Pro Max की बजाय पुराने मॉडल्स तलाश रहे हैं या फिर कम कीमत में iPhone खरीदना चाहते हैं तो यहां देखें, iPhone 17 से लेकर iPhone 14 की कीमत और फीचर्स।

iPhone 17

अगर आपका बजट अच्छा है और ज्यादा पुरानी सीरीज का आईफोन नहीं चाहते हैं तो iPhone 17 सबसे अच्छा विकल्प बना सकता है। इसे एपल ने 2025 सितंबर में लॉन्च किया था। खासियत की बात करें तो इसमें-

  • 6.3 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले
  • 120HZ प्रोमोशन, LTPO तकनीक
  • A19 चिप
  • 8GB रैम
  • 256GB से 512GB तक स्टोरेज
  • 48MP फ्यूजन मेन कैमरा
  • 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा
  • 18MP फ्रंट कैमरा

iPhone 17 Price- फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17 का 256GB वेरिएंट 82,900 रु. में उपलब्ध है। अगर आप बैंक ऑफर्स का लाभ उठाते हैं तो यह कीमत और भी कम हो सकती है। जबकि 512GB मॉडल की कीमत 1,02,900 रु. है। यहां पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है, हालांकि यह ऑफर पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है।

iPhone 16

आईफोन 16 अब नई पीढ़ी का मॉडल नहीं है लेकिन कम कीमत होने से आपके लिए शानदार ऑप्शन बन सकता है। इसमें यह फीचर्स देखने को मिलते हैं-

  • A 18 चिप
  • 8GB रैम
  • 6.1 इंच OLED डिस्प्ले
  • 60hz रिफ्रेश रेट
  • 48MP फ्यूजन मेन
  • 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर

iPhone 16 Price- आईफोन 16 का 128GB बेस मॉडल को 79,900 रु. में लॉन्च किया गया था, फिलहाल के लिए यह फ्लिपकार्ट पर 69,900 रु. है। बैंक ऑफर्स और क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाने पर यह कीमत और हो सकती है।

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro Colors: इस बार ऑरेंज नहीं, Apple ला सकता है ये शानदार रंग

iPhone 15

आईफोन 15 उन लोगों के लिए खास है जो बिना ज्यादा पैसा खर्च किए iPhone यूजर बनना चाहते हैं। इस मॉडल में एफल ने लाइटनिंग पोर्ट की बजाय USB-C पोर्ट दिया था। साथ ही पहली बार बेस मॉडल 48MP कैमरा संग आया।

फीचर्स

  • A16 बॉयोनिक चिप
  • 6GB रैम
  • 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले
  • 60HZ रिफ्रेश रेट

iPhone 15 Price Flipkart- फ्लिपकार्ट पर आईफोन 15 के 128GB मॉडल की कीमत 57,900 रु. है। बैंक ऑफर के साथ यह और भी कम हो सकती है। अगर आप स्टोरेज ज्यादा चाहते हैं तो 256GB को विकल्प बना सकते हैं, इसकी कीमत 67,900-69,900 रु. के आसपास हो सकती है।

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro से Ultra तक, क्या-क्या होगा खास? कैमरा, बैटरी और कीमत की पूरी डिटेल

iPhone 14

यह सबसे पुरानी पीढ़ा का आईफोन है जो कम कीमत के ग्राहकों को आकर्षित करता है। अगर आप कम बजट में आईफोन लेना चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं।

फीचर्स

  • 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले
  • A15 बॉयोनिक चिप
  • 12MP डुअल रियर कैमरा
  • इसमें डायनमिक टच की जगह पुराना नॉच डिजाइन और USB-C की जगह लाइटनिंग पोर्ट है

iPhone 14 Price- फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 के 128GB वेरिएंट मात्र 54,900 रु. में खरीदा जा सकता है। जबकि 256GB मॉडल 64,900 और 512GB स्टोरेज फोन 89,900 रु. में लिस्टेड है।