iPhone 18 Series में Pro, Pro Max और Ultra मॉडल के संभावित फीचर्स, कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और कीमत की पूरी जानकारी। साथ ही जानें एपल आईफोन 18 सीरीज को दुनिया के सामने कब पेश करेगा ?

आईफोन लवर्स को हर साल एपल की नई सीरीज का इंतजार बेसब्री से रहता है। Apple Event 9 सितंबर को है, इस दौरान iPhone 18 Series लॉन्च की जाएगी। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 में एपल iPhone 18 Pro, iPhone Pro Max एंड iPhone Pro Max Ultra को पेश कर सकती है। अगर आप भी आईफोन 18 खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां जानें, नई सीरीज के सभी मॉडल्स की पूरी डिटेल।

iPhone 18 Pro में क्या होगा खास ?

आईफोन 18 प्रो में पहले के मॉडल के मुकाबले काफी कुछ बदल सकता है। उम्मीद है कि इस बार डिजाइन से ज्यादा कैमरा में चेंज होगा, जबकि स्क्रीन 6.3 इंच की रखी जा सकती है। लीक के अनुसार, इस बार मेन कैमरा 48MP संग वेरिएबल अपर्चर संग आएगा, जो अलग-अलग रोशनी में कैमरा एक्सपोजर को बेहतर ढंग से कंट्रोल करने का काम करेगा।

iPhone 18 Pro Phone Colors- इस मॉडल को डार्क चेरी, लाइट ब्लू, सिल्वर और डार्क ग्रे कलर बॉडी संग पेश किया जा सकता है।

iPhone 18 Pro के संभावित फीचर्स

  • 6.3 इंच डिस्प्ले
  • A20 Pro चिप
  • 12GB रैम
  • 48MP वेरिएबल अपर्चर मेन कैमरा
  • 48MP अल्ट्राइ वाइड, 48MP टेलीफोटो कैमरा
  • अपग्रेडे कैमरा कंट्रोल
  • स्मॉल डायनेमिक आइसलैंड
  • 4,288mAH बैटरी

iPhone 18 Pro Price: रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मॉडल को भारत में 1.14-1.23 लाख रु. के बीच लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही स्टोरेज के हिसाब से यह कीमत कम ज्यादा हो सकती है।

ये भी पढ़ें-iPhone 18 Pro Max की लॉन्चिंग कब? प्री ऑर्डर से फीचर्स तक की पूरी टाइमलाइन

iPhone 18 Pro Max की खासियत

इस मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी में किया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस बार iPhone Pro Max में 5,567mAH की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, 2nm A20 Pro चिपर परफॉर्मेंस को बढ़ाने का काम करेगा।

फीचर्स

  • 6.9 इंच LTPO+OLED की दमदार डिस्प्ले
  • A20 Pro चिप
  • 12GB रैम
  • 5,567mAH बैटरी
  • 48MP वेरिएबल कैमरा सेटअप

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro: ₹1.50 लाख होगी कीमत? 9 सितंबर को लॉन्च, फीचर्स कर देंगे हैरान

  • iPhone 18 Pro Max Colors: यह फ्लैगशिप फोन लाइट ब्लू, डार्क चेरी, सिल्वर और डार्क ग्रे कलर में आ सकता है।
  • iPhone 18 Pro Max Price in India: आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1.23 लाख के आसपास हो सकती है।

Apple iPhone Ultra सेटअप

माना जा रहा है, कि आईफोन अल्ट्रा, Apple का पहला फोल्डेबल फोन होगा। इसमें 7.8 इंच इनर और 5.4 इंच तक की कवर डिस्प्ले दी जा सकती है।

संभावित फीचर्स

  • 7.8 इंच OLED इनर स्क्रीन
  • 5.5 इंच कवर डिस्प्ले
  • A20 प्रो चिप
  • 12Gb रैम स्टोरेज
  • 256 से 2TB तक स्टोरेज
  • 48MP+48MP रियर कैमरा
  • पॉवर बटन की बजाय टच आईडी
  • 5,800mAH बैटरी

iPhone 18 Ultra Price: फोल्डेबल आईफोन की कीमत एपल के मौजूद आईफोन लाइनअप से काफी ज्यादा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 256GB मॉडल को भारत में लगभग 1.76-2.02 लाख रुपए के बीच लॉन्च किया जा सकता है। जबकि 1TB स्टोरेज प्राइस 2.37 लाख तक पहुंच सकती है।