iPhone 18 Pro Release Date, Price, Features: आईफोन लवर्स का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। जानिए आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स कब लॉन्च होग। संभावित कीमत, फीचर्स, कीमत, कलर, बैटरी और प्री ऑर्डर डेट की जानकारी।

iPhone 18 Pro Release Date: एपल सितंबर महीने में आईफोन 18 सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसे लेकर यूजर्स में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बार कंपनी पुराने पैटर्न से हटकर कुछ नया करेगा। वहीं, एपल ने 9 सितंबर को इवेंट की घोषणा कर दी है, हालांकि इस दौरान कौन से फोन लॉन्च किए जाएंगे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद है, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max को अभी पेश किया जाएगा। जहां तक प्री ऑर्डर की बात तरें तो यह 12 सितंबर के बाद शुरू हो सकती है।

आईफोन 18 कब लॉन्च होगा ? (iphone 18 pro max & iphone 18 pro release date)

Apple भारतीय समयानुसार, iPhone 18 Series की लॉन्चिंग रात 10.30 बजे IST से शुरू होने की उममीद है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा आईफोन 18 प्रो सीरीज से जुड़े बड़े ऐला कर सकती हैं। लॉन्चिंग के साथ प्री बुकिंग ऑर्डर की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत (iphone 18 pro max cost)

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में iPhone 18 Pro के वेरिएंट के हिसाब से कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।

  • iPhone 18 Pro 256 GB की कीमत- 1,299 डॉलर
  • iPhone 18 Pro 512 GB की कीमत- 1,499 डॉलर
  • iPhone 18 Pro TB की कीमत- 1,699 डॉलर
  • iPhone 18 Pro 2TB की कीमत- 2,199 डॉलर

ये भी पढ़ें- Apple में बड़ा बदलाव! 15 साल बाद Tim Cook की विदाई

  • iPhone 18 Pro Max 256 GB की कीमत- 1,399 डॉलर
  • iPhone 18 Pro Max 512 GB की कीमत- 1,599 डॉलर
  • iPhone 18 Pro Max TB की कीमत- 1,799 डॉलर
  • iPhone 18 Pro Max 2TB की कीमत- 2,299 डॉलर के आसपास रखी जा सकती है।

आईफोन 18 प्रो कलर ऑप्शन (iphone 18 pro color leaks)

iPhone 18 Series में इस बार सिल्वर वेरिएंट न मिलने की संभावना है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन 18 प्रो लाइनअप पिछले साल की 17 सीरीज के मुकाबले काफी अलग मॉडर और कलर में आएगा। इस बार iPhone Pro Models में ये तीन कलर देखने को मिल सकते हैं।

  • डार्क चेरी
  • स्काई ब्लू
  • ब्लैक

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro: ₹1.50 लाख होगी कीमत? 9 सितंबर को लॉन्च, फीचर्स कर देंगे हैरान

आईफोन 18 प्रो फीचर (iphone 18 pro features)

हर साल की तरह इस बार नई आईफोन सीरीज के फीचर में बदलाव की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, अमकमिंग सीरीज में ये फीचर्स देखने को मिल सकते हैं-

  • 6.3 इंच की डिस्प्ले
  • पहले से छोटा डायनेमिक आइसलैंड
  • ट्रिपल 48MP बैक कैमरा सेटअप
  • वेरिएबल अपर्चर कैमरा दिया जा सकता है
  • A20 चिपसेट सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है
  • Wi-Fi 7 और ब्लूटूथ 6 सपोर्ट
  • नया Apple C2 मॉडेम मिलने की संभावना
  • कैमरा कंट्रोल में बदलाव संभव

आईफोन 18 प्रो मैक्स बैटरी (iphone 18 pro max battery mah)

लीक रिपोर्ट्स में iPhone Pro Max की बैटरी को लेकर भी बड़ा दावा किया जा रहा है। इस बार Apple फोन में पुराने सीरीज के मुकाबले अभी तक की सबसे बड़ी बैटरी दे सकता है, जो यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस देने के साथ गुड बैकअप भी देंगी। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

  • 5,235mAH बैटरी मिलने की संभावना (SIM मॉडल में)
  • 5,425mAH बैटरी (Us eSim) में
  • बड़ी बैटरी संग A20 Pro Chip फोन परफॉर्मेंस बढ़ाएगी
Scroll to load tweet…

आईफोन 18 प्रो बुकिंग (iPhone 18 Pre Booking Date in India)

फिलहाल के लिए, इसका जवाब कंफर्म नहीं है। 9 सितंबक को एप्पल का इवेंट है, उम्मीद है कि इस दौरान कंपनी प्री ऑर्डर बुकिंग की घोषणा भी कर सकती हैं। वहीं, लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में iPhone 18 Pre Booking 12 सितंबर से शुरू हो सकती है।