Apple iPhone 18 में करने जा रहा है बड़ा खेल! डिजाइन से लेकर कैमरे तक होगा बदलाव

Published : Aug 21, 2026, 12:25 PM IST
iPhone Ultra and iPhone 18 Pro

सार

iPhone 18 Series को लेकर कई बड़े लीक सामने आए हैं। जानें संभावित लॉन्च डेट, 12GB RAM, 5000mAh बैटरी, वेरिएबल अपर्चर कैमरा, कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी।

आईफोन लवर्स को Apple की अपकमिंग सीरीज iPhone 18 का बेसब्री से इंतजार है। कंपनी की तरफ फिलहाल के लिए कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई लेकिन लगातार सामने आ रही हैं लीक इन्फॉर्मेशन से ग्राहकों की खुशी बढ़ा दी है। iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के अलावा, इस साल पहला Foldable iPhone भी लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि सीरीज में iPhone18, iPhone 18e और नेक्स्ट जनरेशन iPhone Air को आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा।

iPhone 18 भारत में कब लॉन्च होगा ?

अगर आप iPhone 18 release date का वेट कर रहे हैं तो सिंतबर महीने का खास हो सकता है। पुराने पैटर्न के हिसाब से एपल आईफोन

सीरीज को अक्सर सितंबर महीने के पहले सप्ताह में पेश करता है। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra को अगले महीने आ सकता है।

iPhone 18 में क्या होगा खास

जहां तक बात iPhone 17 Look & Design की करें तो इसमें पूरी तरह बदलाव करने की बजाय मौजूद डिजाइन को बेहतर बनाने में किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 में 6.3 इंच, iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

iPhone 18 Pro स्टोरेज

उम्मीद है कि इस सीरीज के हार्डवेयर में भी बड़ा बदलाव किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Apple, iPhone 18 Series की पूरी लाइनअप में 12GB Ram दे सकता है। अगर यह अफवाह सच होती है तो बेस मॉडल पर यह अभी तक का सबसे बड़ा अपग्रेड होगा। इसके अलावा नए आईफोन में A20, A20 Pro चिप सेट मिल सकती हैं।

आईफोन 18 बैटरी

iPhone Users को आईफोन बैटरी से हमेशा शिकायत रहती है। माना जा रहा है कि इस बार आईफोन सीरीज में 5000mAH की बैटरी दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, लीक से डिजाइन का खुलासा!

iPhone 18 Pro कैमरा

iPhone 18 Pro Camera खास हो सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार वेरिएबल अपर्चर कैमरा दिया जाएगा, जो अलग-अलग स्थिति में लेंस से आने वाली रोशनी को मात्रा को नियंत्रित करेगा। साथ ही इसका फायदा पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro Max: A20 Pro चिप से लेकर डार्क चेरी कलर तक, लीक में हुए 5 बड़े खुलासे

iPhone 18 Pro किन कलर में आएगा

फीचर्स के साथ कलर ऑप्शन भी सबसे जरूरी है। कहा जा रहा है कि एपल iPhone 18 Pro को सिल्वर, डार्क ग्रे, लाइट ब्लू और चेरी रेड कलर में पेश कर सकती हैं।

iPhone 18 की कीमत

iphone 18 pro price in india की बात करें तो इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं है। हालांकि विश्व परिस्थितियों को देखते हुए पिछले सीरीज के मुकाबले अपकमिंग सिरजी थोड़ी महंगी हो सकती है। यह आईफोन 17 प्रो मैक्स के मुकाबले महंगा होगा। बता दें कि इंडियन मार्केट में iPhone 17 Pro Max price, 1.6 लाख है।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Google Pay और PhonePe को टक्कर देने आ रहा Apple Pay! भारत में ऐसे करेगा काम
Flipkart Sale में LG से Samsung तक की Premium Washing Machine, स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे...