
Apple के iPhone लॉन्च इवेंट का इंतजार करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी कथित तौर पर अपनी अगली iPhone 18 Series को एक साथ बाजार में उतारने के बजाय दो चरणों में लॉन्च करने की तैयारी कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और एक नए iPhone Ultra को पेश किया जा सकता है, जबकि बेस iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 को 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, Apple ने अभी इस रणनीति या लॉन्च टाइमलाइन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Apple आमतौर पर सितंबर में अपनी नई नंबर वाली iPhone सीरीज पेश करता है, लेकिन इस बार कंपनी की रणनीति बदलने की चर्चा है। ताइवान की Economic Daily News की रिपोर्ट में Apple के सप्लाई और शिपमेंट शेड्यूल में बदलाव के संकेत बताए गए हैं। सप्लाई चेन एनालिस्ट Ming-Chi Kuo की पिछली रिपोर्ट्स में भी iPhone लॉन्च को दो चरणों में बांटने की संभावना जताई गई थी। अगर ये दावे सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra सितंबर 2026 में ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। वहीं बेस मॉडल की एंट्री अगले साल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर हमला, अचानक मची अफरा-तफरी, अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 में 6.3 इंच LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। फोन में A20 चिप, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 4,000mAh बैटरी दिए जाने की चर्चा है। वायरलेस चार्जिंग के लिए 25W MagSafe सपोर्ट भी मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 48MP OIS मुख्य कैमरा और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए 18MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशंस की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्ट्स में iPhone 18 के 256GB मॉडल की भारत में कीमत 85,900 रुपये के आसपास होने का दावा किया गया है। वहीं लॉन्च को लेकर करीब 15 मार्च 2027 की तारीख की चर्चा है। इसी दौरान iPhone 18e और iPhone Air 2 को भी पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर सामने आई जानकारी को लीक और रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखना चाहिए। Apple की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही iPhone 18 की लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
यह भी पढ़ें: प्लास्टिक नोट तो बस शुरुआत है! अब आएगा Smart Note? 100 रुपये का नोट खर्च करते ही हो जाएगा 0!
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।