भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, फिर भी LIVE देख सकेंगे! जानें घर बैठे देखने के 3 सबसे आसान तरीके

Published : Aug 12, 2026, 10:40 AM IST
Surya Grahan 2026

सार

Solar Eclipse 2026 Live Streaming: आज 12 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण है। भारत में रात होने से यह नहीं दिखेगा, लेकिन रात 9:04 बजे से 3 तरीकों से लाइव देख सकते हैं।

Surya Grahan 2026 Live: आज 12 अगस्त की रात आसमान में एक बड़ा खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। यूरोप के कई देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण की वजह से दिन के उजाले में अचानक घुप अंधेरा छा जाएगा। इस बार पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) भारत से दिखाई नहीं देगा, क्योंकि ग्रहण के समय यहां रात होगी। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि आप इसे देख नहीं सकते हैं। आप घर बैठे इस अद्भुत नजारे को बड़े ही आसानी से देख सकते हैं। आइए जानते हैं लाइव सूर्य ग्रहण देखने के 3 जबरदस्त जुगाड़...

दुनिया में कहां-कहां दिखेगा सूर्यग्रहण?

भले ही सूर्यग्रहण के समय भारत में रात हो, लेकिन दुनिया की करीब 12% आबादी इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को अपनी आंखों से देखेगी। यूरोप में पूरे 27 साल बाद ऐसा नजारा दिख रहा है। पिछली बार 1999 में दिखा था। उत्तरी रूस, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल में यह ग्रहण देखने को मिलेगा। यूरोप के बाकी हिस्से, कनाडा और उत्तरी अमेरिका में सूर्य का कुछ हिस्सा कटा हुआ यानी आंशिक सूर्यग्रहण नजर आएगा।

भारतीय समय के अनुसार कब लगेगा सूर्य ग्रहण?

ग्रहण शुरू होने का समय: रात 9:04 बजे

पूर्ण ग्रहण शुरू: रात 10:28 बजे

सबसे शानदार नजारा (पीक टाइम): रात 11:16 बजे

पूर्ण ग्रहण खत्म होने का समय: रात 12:05 बजे

ग्रहण पूरी तरह समाप्त: रात 1:27 बजे

सूर्य ग्रहण LIVE देखने के 3 तरीके

NASA के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाएं

ऐसे बड़े खगोलीय मौकों पर NASA और दूसरी स्पेस एजेंसियां अपनी वेबसाइट या सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए कवरेज और जानकारी उपलब्ध करा सकती हैं। नासा की ऑफिशियल वेबसाइट पर सूर्य ग्रहण से जुड़ा खास सेक्शन भी है, जहां ग्रहण की जानकारी, मैप और वैज्ञानिक डिटेल्स मिलती हैं। अगर आप मोबाइल से देख रहे हैं तो ब्राउजर खोलकर नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर सूर्य ग्रहण 2026 से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं। इस तरीके का फायदा यह है कि आपको सिर्फ आसमान का वीडियो नहीं मिलेगा, बल्कि ग्रहण के पीछे का साइंस भी समझने का मौका मिलेगा।

YouTube पर देखें सूर्यग्रहण का लाइव नजारा

अगर आप स्मार्टफोन से ग्रहण देखना चाहते हैं तो सबसे आसान तरीका YouTube है। ग्रहण वाले दिन कई स्पेस (Space) और खगोल (Astronomy) चैनल अपने प्लेटफॉर्म पर लाइव कवरेज दिखा सकते हैं। आपको बस YouTube खोलना है और सर्च में 'Solar Eclipse 2026 Live' या 'August 12 2026 Solar Eclipse Live' लिखना है। इसके बाद LIVE चल रही स्ट्रीम चुनें। यहां एक जरूरी बात है कि सिर्फ वीडियो का थंबनेल देखकर किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। कोशिश करें कि लाइव किसी भरोसेमंद स्पेस, साइंस या एस्ट्रोनॉमी चैनल से ही हो।

सोशल मीडिया का लाइव फीचर

आजकल किसी बड़ी स्पेस घटना का लाइव कवरेज सिर्फ टीवी या वेबसाइट तक सीमित नहीं रहती है। यूट्यूब के अलावा फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और X जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर भी स्पेस और एस्ट्रोनॉमी से जुड़े पेज लाइव वीडियो या लगातार अपडेट शेयर कर सकते हैं। आप अपने फोन में इन प्लेटफॉर्म पर 'Solar Eclipse 2026', 'Total Solar Eclipse Live' या 'August 12 Eclipse' जैसे कीवर्ड से सर्च कर सकते हैं। लेकिन यहां सावधानी सबसे जरूरी है। वायरल वीडियो को तुरंत असली लाइव न मानें। कई बार पुराने ग्रहण की रिकॉर्डिंग को नए ग्रहण का वीडियो बताकर शेयर किया जाता है। इसलिए वीडियो का समय, तारीख और सोर्स जरूर चेक करें।

इसे भी पढ़ें- सूर्यग्रहण के दौरान कम हो जाता है शरीर का वजन? जानिए साइंस का चौंकाने वाला जवाब

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Google Drive और Photos का रिश्ता खत्म! Google ने बदला बैकअप का बड़ा नियम
OnePlus 16: 8GB RAM की होगी वापसी? कीमत-फीचर्स को लेकर लीक ने बढ़ाई यूजर्स की एक्साइटमेंट