Jio Plan with JioHotstar: अगर आप भी मूवीज, वेब सीरीज और क्रिकेट के दीवाने हैं, तो रिलायंस जियो का सिर्फ 200 रुपए वाला धमाकेदार प्लान आपके लिए है। इसमें जियोहॉटस्टार के साथ 15 बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स बिल्कुल फ्री मिल रहे हैं। जानिए इस प्लान्स की डिटेल्स
ये जियो का एक खास एंटरटेनमेंट डेटा पैक है, जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अलग-अलग ओटीटी ऐप्स का महंगा मंथली सब्सक्रिप्शन नहीं खरीदना चाहते। इसमें कॉलिंग के बजाय पूरा फोकस इंटरनेट डेटा और प्रीमियम वीडियो स्ट्रीमिंग पर रखा गया है, ताकि आपका स्क्रीन टाइम बिना रुकावट चले।
25
Jio Plan: 30 GB डेटा और 28 दिनों की पूरी वैलिडिटी
इस पैक की वैलिडिटी पूरे 28 दिनों की है। इसमें आपको एकमुश्त 30 GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। यानी रोज डेटा खत्म होने की कोई डेली लिमिट नहीं है; आप जब चाहें, जितना चाहें डेटा मूवीज डाउनलोड करने या मैच देखने में इस्तेमाल कर सकते हैं। डेटा कोटा खत्म होने के बाद भी 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट चालू रहता है।
35
JioHotstar के साथ क्या-क्या मिलेगा?
एक नही कई ओटीटी प्लेटफॉर्म: इस प्लान का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ओटीटी बंडल है। इसमें आपको किसी एक ऐप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स: JioHotstar, YouTube Premium, Amazon Prime Video (Mobile Edition), Sony LIV और ZEE5
मूवी और रीजनल कंटेंट: Lionsgate Play, Discovery+, Chaupal, Hoichoi, Sun NXT, ETVWin, Kanccha Lannka, Tarang Plus और Times Play
स्पोर्ट्स और ऑडियो: खेल प्रेमियों के लिए FanCode और ऑडियो शो के शौकीनों के लिए Kuku TV का फ्री एक्सेस।
Jio Rs 200 Plan: 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का भी मजा
ओटीटी शोज के अलावा, यूजर्स को JioTV ऐप के जरिए 1,000 से ज्यादा टीवी चैनल्स देखने की सुविधा मिलती है। इसमें जियोस्टार नेटवर्क, सोनी, सन टीवी, ईटीवी और डिस्कवरी जैसे बड़े नेटवर्क्स के डेली सोप, न्यूज और एंटरटेनमेंट शोज शामिल हैं।
55
OTT Apps फ्री सब्सक्रिप्शन फोन में कैसे एक्टिवेट करें?
JioHotstar: अपने जियो मोबाइल नंबर से सीधे JioHotstar ऐप पर लॉगिन करें।
YouTube और Prime Video: MyJio ऐप में जाकर इन दोनों के मोबाइल एडिशन को क्लेम करें।
SonyLIV, Zee5 और अन्य: ये सभी प्लेटफॉर्म्स सीधे JioTV मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से खुल जाएंगे।
Kuku TV और मूवी टिकट डिस्काउंट: MyJio के 'Coupons & Winnings' सेक्शन में जाकर कूपन कोड रिडीम कर लें। इसके अलावा सिनेपोलिस (Cinepolis) पर टिकट बुकिंग पर फ्लैट 150 रुपए की छूट भी मिलती है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ समान्य जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए रिचार्ज प्लान, डेटा और ओटीटी ऑफर्स से जुड़ी सभी जानकारियां और नियम आधिकारिक वेबसाइट jio.com से लिए गए हैं। टेलीकॉम कंपनियों द्वारा समय-समय पर अपने प्लान्स, वैलिडिटी और सब्सक्रिप्शन शर्तों में बदलाव किया जा सकता है। किसी भी रिचार्ज को करने से पहले MyJio ऐप या jio.com पर जाकर लेटेस्ट ऑफर और नियम और शर्तें (T&C) जरूर चेक कर लें।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।