
Moto G77 POWER Specifications: क्या आपको भी घर से निकलते ही फोन की बैटरी खत्म होने की टेंशन शुरू हो जाती है? इससे बचने के लिए हर वक्त अपने पास चार्जर रखते हैं? अगर हां, तो अब इस टेंशन को हमेशा के लिए भूल जाइए। मोटोरोला ने भारत में एक ऐसा 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसकी बैटरी एक या दो दिन नहीं, बल्कि पूरे 3 दिन तक चलने का दावा है। इस फोन का नाम Moto G77 POWER है और इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी लगी है। इसके अलावा फोन में 50MP Sony कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, Android 16 और AI फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, फीचर्स और पहली सेल की हर डिटेल्स...
मोटोरोला ने Moto G77 POWER को भारत में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी इफेक्टिव लॉन्च कीमत ₹23,999 रखी गई है। फोन की बिक्री 13 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट (Flipkart) या मोटोरोला इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट (www.motorola.in) और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
इस फोन की सबसे बड़ी USP इसकी 7000mAh की पावरफुल बैटरी है। आमतौर पर फोन्स में 5000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन मोटोरोला ने इसमें एक्स्ट्रा पावर दी है। नॉर्मल इस्तेमाल पर यह फोन आराम से 3 दिन तक बिना चार्ज किए चल सकता है। चाहे आप रील देखें, गेम खेलें या लगातार नेविगेशन ऑन रखें यह थकेगा नहीं। बैटरी फास्ट चार्ज करने के लिए 30W का फास्ट चार्जर मिलता है। इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग फीचर से आप अपने इस फोन को पावरबैंक बनाकर दूसरे छोटे गैजेट्स (जैसे इयरबड्स या दूसरा फोन) को भी चार्ज कर सकते हैं।
इस फोन में प्रीमियम Sony LYTIA 600 सेंसर दिया गया है। इसका मतलब है कि कम रोशनी में या रात के वक्त भी आपकी तस्वीरें एकदम साफ और ब्राइट आएंगी। इसके साथ ही 8MP Ultra-Wide कैमरा, Quad Pixel Technology, बेहतर Low-Light Photography, फास्ट Auto Focus, Portrait Mode, Super Zoom, Auto Smile Capture और Frame Match मिलता है। रील्स बनाने और वीडियो कॉल के लिए सामने की तरफ 32MP कैमरा दिया गया है। इसमें Google Photos के AI टूल जैसे Magic Eraser, Photo Unblur, Auto Frame और Reimagine भी सपोर्ट करते हैं।
फोन में 6.72 इंच Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसके मेन फीचर्स में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050 Nits Peak Brightness, डिस्प्ले कलर बूस्ट और स्मार्ट वाटर टच है। यानी धूप में स्क्रीन देखने और गीले हाथों से फोन इस्तेमाल करने में भी बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सकता है।
Moto G77 POWER में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम, AI RAM Boost के जरिए 24GB तक RAM Expansion, 128GB स्टोरेज 1TB तक माइक्रो कार्ड सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह कॉम्बिनेशन डेली रुटीन के काम, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा माना जा सकता है।
फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। कंपनी ने इसमें Android 17 Upgrade, 3 साल तक सेक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। इसके अलावा आपको Circle to Search, Google Gemini AI, Hello UX और Moto Gestures भी मिलेंगे।
अक्सर बड़ी बैटरी वाले फोन भारी और दिखने में अजीब होते हैं, लेकिन इसका डिजाइन काफी प्रीमियम है। इसके बैक पैनल पर लेदर जैसी फिनिश दी गई है जो हाथों में बहुत अच्छी लगती है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड मजबूती (MIL-STD-810H) दी गई है। साथ ही इसमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन है, जो इसे गिरने पर टूटने और स्क्रैच आने से बचाता है। यह धूल और पानी के हल्के छींटों (IP64 रेटिंग) से भी पूरी तरह सुरक्षित है।
एंटरटेनमेंट के लिए फोन में Dual Stereo Speakers, Dolby Atmos, Volume Boost और Hi-Res Audio Support दिए गए हैं। मूवी म्यूजिक और गेमिंग का एक्सपीरिएंस पहले से बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।
Nautical Blue
Fuchsia Red
Impenetrable
Side Fingerprint Sensor
Face Unlock
Moto Secure
ThinkShield Security
Secure Folder
App Lock
Malware Detection
Phishing Detection
इस फोन की इफेक्टिव लॉन्च कीमत ₹23,999 है। फोन खरीदने वाले Jio यूजर्स को एक खास ऑफर भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, ₹200 महीने वाले प्लान के साथ 15 प्रीमियम OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जाएगा, जिसकी कुल वैल्यू करीब ₹1,500 बताई गई है। ऑफर पर नियम और शर्तें लागू होंगी।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।