मानसून में इन्वर्टर पर भूलकर भी न चलाएं ये 3 चीजें, वरना तुरंत उड़ जाएगा फ्यूज!

Published : Jul 08, 2026, 10:21 AM IST
Inverter Safety Tips

सार

Monsoon Inverter Safety Tips: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में पावर कट के दौरान इन्वर्टर का इस्तेमाल करते समय 3 गलतियां भूलकर भी न करें। 

Inverter Care in Rainy Season: देशभर में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है, तो कई जगह भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार से लेकर गुजरात और कर्नाटक तक में मूसलाधार बरसात के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस तरह के मौसम में जलभराव और तेज हवाओं के चलते सबसे ज्यादा मार बिजली सप्लाई पर पड़ती है। कई इलाकों में घंटों तक पावर कट हो रहा है, जिसके बाद घरों में एकमात्र सहारा इनवर्टर ही बचता है। अक्सर लोग अनजाने में इनवर्टर पर ज्यादा लोड डाल देते हैं, जिससे उसका फ्यूज उड़ जाता है या इन्वर्टर का कार्ड जल जाता है। आइए जानते हैं कि इस मौसम में इन्वर्टर से कौन-सी 3 चीजें भूलकर भी नहीं चलानी चाहिए...

इनवर्टर से कौन-सी 3 चीजें नहीं चलानी चाहिए?

वॉटर हीटर या गीजर (Geyser)

मानसून में मौसम थोड़ा ठंडा होने पर लोग गीजर ऑन कर देते हैं। गीजर का लोड बहुत ज्यादा (1000 से 3000 वॉट तक) होता है। पावर कट के दौरान इसे इनवर्टर पर चलाने की गलती बिल्कुल न करें।

पानी का मोटर (Water Pump)

बारिश के समय पानी के टैंक को भरने के लिए मोटर चलाना आम है, लेकिन मोटर स्टार्ट होते समय अपनी क्षमता से दोगुना लोड लेती है। इनवर्टर पर मोटर चलाने से उसके कंपोनेंट्स तुरंत डैमेज हो सकते हैं।

हाई वॉट वाले किचन अप्लायंसेज (Microwave & Mixer Grinder)

बिजली जाने पर रसोई में मिक्सी, माइक्रोवेव या हैवी टोस्टर का इस्तेमाल इनवर्टर पर लोड को अचानक बढ़ा देता है, जिससे इनवर्टर ट्रिप हो जाता है और घर की पूरी बत्ती गुल हो सकती है। ध्यान रखें इन्वर्टर को सिर्फ बैकअप के तौर पर इस्तेमाल करें, न कि मेन पावर सप्लाई की तरह। बिजली कट होने पर घर के भारी उपकरणों के प्लग सॉकेट से निकाल देना ही समझदारी है।

इन्वर्टर सेफ्टी की जरूरी टिप्स

  • बारिश के दिनों में घर में नमी (Moisture) बढ़ जाती है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए सबसे बड़ी दुश्मन है। अपने इन्वर्टर को सुरक्षित रखने के लिए उसे किसी बंद या सीलन वाली जगह पर न रखें। उसके आसपास हवा का वेंटिलेशन होना जरूरी है।
  • नमी के कारण बैटरी के टर्मिनल्स पर कार्बन जमा हो जाता है। इसे गर्म पानी और सूती कपड़े से साफ करते रहें।
  • अगर इन्वर्टर बार-बार ओवरलोड की वार्निंग दे रहा है, तो तुरंत सारे गैर-जरूरी पंखे और लाइटें बंद कर दें।

 

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

15 साल के छात्र ने ChatGPT की मदद से किया बड़ा साइबर हमला! डिलीट कर डाले 46000 अकाउंट
iPhone Air 2 Leak: लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट