Motorola Signature 27 Unveiled: 200MP कैमरा, B&O ऑडियो और नेक्स्ट-जेन AI का कॉम्बो! देखें डिटेल्स

Published : Sep 23, 2026, 04:49 PM IST
Motorola Signature 27

सार

Motorola Signature 27 First Look: मोटोरोला सिग्नेचर 27 की पहली झलक सामने आई। इसमें 200MP पेरिस्कोप कैमरा, B&O ऑडियो, डायमंड कूलिंग और कई जबरदस्त AI फीचर्स मिलेंगे।

Motorola Signature 27 Features: अगर आप भी एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में बेहद क्लासी हो, गेमिंग या वीडियो एडिटिंग में मक्खन की तरह चले और जिसका कैमरा DSLR को टक्कर दे, तो मोटोरोला ने आपके लिए बड़ा सरप्राइज तैयार कर लिया है। कंपनी ने स्नैपड्रैगन समिट में अपने नए सुपर-प्रीमियम फोन मोटोरोला सिग्नेचर 27 (Motorola Signature 27) की पहली झलक दुनिया के सामने रख दी है। ये फोन दुनिया के उन चुनिंदा शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल है, जिसमें क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने इसे सिर्फ पावरफुल ही नहीं बनाया है, बल्कि इसमें गजब के AI टूल्स, थिएटर जैसा साउंड और तगड़ा कैमरा सेटअप भी दिया है। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी 5 सबसे बड़ी बातें, जो इसे बेहद खास बनाती हैं।

200MP का पेरिस्कोप कैमरा, दूर की चीजें भी दिखेंगी एकदम साफ

कैमरे के मामले में मोटोरोला ने इस बार बड़ा दांव खेला है। फोन के रियर सेटअप में दो बड़े हाईलाइट्स मिलते हैं।

50MP Sony LYTIA 910 मेन सेंसर: यह रात के अंधेरे में या कम रोशनी में भी बेहद ब्राइट और नैचुरल कलर्स वाली तस्वीरें खींचता है।

200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस: अगर आप दूर के नजारे, कॉन्सर्ट या बिल्डिंग्स की डिटेलिंग कैप्चर करना चाहते हैं, तो यह लेंस बिना क्वालिटी घटाए जबरदस्त जूम फोटो क्लिक करेगा।

शेक-फ्री वीडियो रिकॉर्डिंग: फोन में 3.5 OIS और एडवांस्ड स्टेबिलाइजेशन दिया गया है, यानी चलते-फिरते वीडियो बनाने पर भी फ्रेम बिल्कुल नहीं हिलेगा।

मोटोरोला फोन में पहली बार B&O का ऑडियो सपोर्ट

मोटोरोला ने दिग्गज साउंड कंपनी B&O (Bang & Olufsen) के साथ हाथ मिलाया है। इसका मतलब ये है कि अगर आप फोन पर मूवी देखने, गाने सुनने या वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आपको बिना ईयरफोन लगाए भी रूम में सराउंड और क्रिस्प बेस वाले साउंड का एक्सपीरिएंस मिलेगा।

सुपर-फास्ट प्रोसेसर और डायमंड कूलिंग सिस्टम

इस फोन में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर लगा है, जो इसे अल्ट्रा-फास्ट स्पीड देता है। अक्सर हैवी टास्क या गेम खेलने पर फोन गर्म होने लगते हैं, लेकिन इसके लिए मोटोरोला ने खास ArcticMesh कूलिंग सिस्टम लगाया है। इसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड जेल, लिक्विड मेटल और कॉपर मेश का इस्तेमाल हुआ है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 40% बड़ा है। यानी लंबे समय तक गेम खेलने पर भी फोन ठंडा रहेगा।

Google Gemini का नेक्स्ट-लेवल AI मैजिक

  • इस फोन में गूगल जेमिनी का डीप इंटीग्रेशन देखने को मिलता है।
  • Gemini Omni से आप बोलकर आसानी से वीडियो बना सकते हैं और एडिट कर सकते हैं।
  • Gemini Lyria टूल फोन में ही बैठे-बैठे आपके लिए नए गाने और कस्टम साउंडट्रैक तैयार कर देगा।
  • इसके अलावा डिनर बुक करना हो, टिकट खोजना हो या रोजाना के शेड्यूल को मैनेज करना हो, इसका स्मार्ट असिस्टेंट आपके कई काम चुटकियों में आसान बना देगा।

7 साल की टेंशन खत्म, प्रीमियम सेरेमिक फिनिश

ज्यादातर फोन 2-3 साल में पुराने लगने लगते हैं, लेकिन Motorola Signature 27 के साथ ऐसा नहीं होगा। कंपनी इसमें 7 साल तक के OS अपग्रेड्स और सिक्योरिटी अपडेट्स देने जा रही है। इसका मतलब है कि सालों-साल तक आपका फोन नए जैसे फीचर्स और पूरी सिक्योरिटी के साथ काम करेगा। लुक की बात करें तो इसे प्रीमियम सेरेमिक और ग्लास के साथ तैयार किया गया है। ये फोन दो खास पैनटोन शेड्स कैपुलेट ऑलिव (फैब्रिक जैसी सॉफ्ट फिनिश) और कोल स्मोक (मजबूत टैक्टिकल वेव फिनिश) में आएगा, जो हाथ में पकड़ने पर बेहद प्रीमियम अहसास कराते हैं।

Motorola Signature 27 कब लॉन्च होगा?

कंपनी ने फिलहाल स्नैपड्रैगन समिट में इसका फर्स्ट लुक पेश किया है। इसे साल 2026 में ग्लोबल और भारतीय बाजार में पेश किए जाने की पूरी उम्मीद है। इसकी सटीक तारीख और कीमत का खुलासा आने वाले हफ्तों में किया जाएगा।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Flipkart Big Billion Days: 1 लाख वाले iPhone 17 पर बंपर डिस्काउंट! फ्लिपकार्ट ने दिया बड़ा हिंट
ChatGPT में गलती से भी न डालें ये 4 चीजें, एक क्लिक में लीक हो सकता है पर्सनल डेटा