वनप्लस ला रहा है 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, जानें फीचर्स

Published : Sep 16, 2026, 02:12 PM IST
वनप्लस ला रहा है 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, जानें फीचर्स

सार

वनप्लस N6 Lite भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होगा। इसमें 3 दिन चलने वाली 7000mAh बैटरी, 6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स हैं। इसकी कीमत और ऑफर्स का खुलासा लॉन्च इवेंट में होगा।

नप्लस (OnePlus) बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है। कंपनी अपनी 'N' सीरीज का नया मॉडल OnePlus N6 Lite भारत में 22 सितंबर को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के डिजाइन और बैटरी जैसे अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है। हालांकि, इसकी कीमत, सेल की तारीख और लॉन्च ऑफर्स से पर्दा उठना अभी बाकी है। उम्मीद है कि 22 सितंबर को होने वाले ऑफिशियल लॉन्च इवेंट में ये सारी डिटेल्स सामने आ जाएंगी।

7,000mAh की दमदार बैटरी

OnePlus N6 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। वनप्लस का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह फोन 3 दिन तक आराम से चलेगा। कंपनी के मुताबिक, आप इस पर 26.8 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं, 29.9 घंटे तक गूगल मैप्स (Google Maps) पर नेविगेशन कर सकते हैं और 49.7 घंटे तक फोन कॉल्स कर सकते हैं। मजे की बात यह है कि आप इस बैटरी से दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। इसमें वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे आप अपने दूसरे गैजेट्स या वनप्लस ऑडियो प्रोडक्ट्स को चार्ज कर पाएंगे।

6 साल तक बैटरी हेल्थ रहेगी मेंटेन

वनप्लस का कहना है कि लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी बैटरी की परफॉर्मेंस कम नहीं होगी। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि 6 साल बाद भी बैटरी की हेल्थ 80 प्रतिशत से ऊपर रहेगी। कंपनी ने साफ किया है कि इस बैटरी को 1,600 चार्जिंग साइकल के जरिए टेस्ट किया गया है।

6.75 इंच का स्मूथ डिस्प्ले

OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जो इसे काफी स्मूथ बनाती है। इसके अलावा, फोन में 'एक्वा टच' (Aqua Touch) फीचर भी मिलेगा। यानी अगर आपके हाथ गीले हैं या स्क्रीन पर नमी और तेल लगा है, तब भी टच रिस्पॉन्स एकदम परफेक्ट काम करेगा।

बड़ी बैटरी, लेकिन वजन कंट्रोल में

फोन में 7,000mAh की भारी-भरकम बैटरी होने के बावजूद इसकी मोटाई सिर्फ 8.95 मिलीमीटर है। OnePlus N6 Lite का वजन करीब 215 ग्राम है। कंपनी का कहना है कि इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में होने वाले झटकों और गिरने से बचाने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। मजबूती के मामले में इस फोन को मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।

दो शानदार कलर्स में होगी एंट्री

OnePlus N6 Lite आपको दो कलर ऑप्शन्स- मिडनाइट हाइप (Midnight Hype) और नियो ग्रीन (Neo Green) में मिलेगा। लंबे समय तक फोन को बिना हैंग हुए चलाने के लिए इसमें 36 महीने का फ्लुएंसी प्रोटेक्शन (fluency protection) भी दिया गया है।

कमाल के AI फीचर्स

OnePlus N6 Lite में आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बेस्ड कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। फोटोज में चेहरों को ज्यादा क्लियर करने के लिए 'AI Clear Face' और फालतू चीजों को हटाने के लिए 'AI Eraser' जैसे टूल्स दिए गए हैं। ये फीचर्स सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट फोटोज तैयार करने में आपकी मदद करेंगे। इसके अलावा, रोजमर्रा के कामों के लिए फोन में गूगल जेमिनी (Google Gemini) का सपोर्ट भी मिलेगा। आप जेमिनी का इस्तेमाल जानकारी खोजने, अलग-अलग कामों में मदद लेने और नए आइडियाज एक्सप्लोर करने के लिए कर सकते हैं।

22 सितंबर को खुलेगा कीमत का राज

OnePlus N6 Lite भारत में 22 सितंबर को ऑफिशियली लॉन्च होगा। उसी दिन कंपनी फोन की कीमत, ओपन सेल की तारीख और लॉन्च ऑफर्स का ऐलान करेगी। आप इस फोन को वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप, अमेजन (Amazon), वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

500W Mixer Grinder 2500 रुपये में, Bajaj के इन मॉडल्स में क्या मिलता है, देखें
Samsung Galaxy S26 FE: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स