ऑनलाइन मोबाइल गेम सम्मेलन में शामिल होंगे 250 डेवलपर और प्रतिभागी

Published : Mar 01, 2020, 07:36 PM IST
ऑनलाइन मोबाइल गेम सम्मेलन में शामिल होंगे 250 डेवलपर और प्रतिभागी

सार

मोबाइल आनलाइन गेमिंग उद्योग के मंच ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट्स’ (एफआईएफएस) ने मोबाइल इंटरनेट गेमिंग को बढ़ावा देने के लिए ‘फैंटेसी स्पोर्ट्स अवार्ड’ देने की घोषणा की है

नई दिल्ली: मोबाइल आनलाइन गेमिंग उद्योग के मंच ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट्स’ (एफआईएफएस) ने मोबाइल इंटरनेट गेमिंग को बढ़ावा देने के लिए ‘फैंटेसी स्पोर्ट्स अवार्ड’ देने की घोषणा की है।

संगठन की एक विज्ञप्ति के मुताबिक संगठन के वार्षिक सम्मेलन ‘गेम प्लान-2020’ में इन पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। यह सम्मेलन पांच मार्च को राजधानी में किया जा रहा है। इसमें सम्मेलन में 250 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे विज्ञप्ति के अनुसार सम्मेलन में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत भी शामिल होंगे।

मोबाइल पर अपनी टीम का चयन कर सकता है

फैंटेसी स्पोर्ट्स, मोबाइल या कंप्यूटर पर इंटरनेट के माध्यम से खेले जाने वाले मूल खेल के ही डिजिटल प्रतिरूप होते हैं। इसमें खेलने वाले खिलाड़ी भी मूल खिलाड़ी ही होते हैं। उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति क्रिकेट खेल रहा है तो वह मोबाइल पर अपनी टीम का चयन कर सकता है और उसमें महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली जैसे मूल खिलाड़ियों को शामिल कर सकता है, लेकिन व्यक्ति को खेल और उसके खिलाड़ियों की पूरी जानकारी होना आवश्यक है क्योंकि मोबाइल पर खेल में उनका प्रदर्शन उनके मूल खेल के आंकड़ों पर निर्भर करता है।

एफआईएफएस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसके वार्षिक सम्मेलन ‘गेम प्लान 2020’ में देश में फैंटेसी स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और फैंटेसी स्पोर्ट्स कारोबार के मूल स्पोर्ट्स पर प्रभाव को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान ‘फैंटेसी स्पोर्ट्स का कारोबार’ विषय पर एक रपट जारी की जाएगी और पहले ‘फैंटेसी स्पोर्ट्स अवार्ड’ का वितरण किया जाएगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)


 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

Jio ₹15 Unlimited 5G Plan: सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा! जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
iPhone Duo Sale: ₹2.99 लाख का फोन 5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक, Blinkit पर ऐसा कैसे हुआ?