
Oppo A6C Price: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में ओप्पो ने अपना नया फोन Oppo A6c पेश किया है, जो बड़ी बैटरी और कम बजट में लोगों के बेसिक जरूरतों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को अट्रैक्ट कर सकता है जो कम कीमत में लॉन्ग बैटरी बैकअप, बड़ा डिस्प्ले और डेली यूज के लिए बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं। Oppo A6c में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है। कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन के साथ बाजार में लाया है।
Oppo A6c को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। वहीं 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर खरीद सकते हैं। फोन Feather White और Stone Brown ये दो कलर ऑप्शन में आता है।
फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और विजुअल एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक बताई गई है। साथ ही डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की बूंदों से सेफ रह सकता है।
इसे भी पढ़ें- Oppo Reno 16: 200MP कैमरे वाला धांसू फोन भारत में जल्द, लॉन्च से पहले जानें खास बातें
Oppo A6c में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 GPU मिलता है। फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। यूजर्स इस डिवाइस से 1080p और 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Oppo A6c की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी मानी जा रही है। यह 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है और USB Type-C पोर्ट के साथ आती है। लंबा बैटरी बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए यह फोन एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
इसे भी पढ़ें- Realme 16T: 8000mAh की तगड़ी बैटरी और 50MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।