
छोटे-छोटे गैजेट्स का ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है। कम पैसे में ये गैजेट्स बड़े-बड़े काम करते हैं। ये इंसानी लाइफस्टाइल को स्मार्ट और ट्रेंडी बना रहे हैं। कई वायरल गैजेट ₹1000 से कम कीमत में मिल जाते हैं। जेन जी से लेकर मिडिल क्लास यूजर्स तक, हर कोई इन कूल प्रोडक्ट्स को पसंद कर रहा है। अगर आप भी कम बजट में अपने रूम, मोबाइल या डेस्क सेटअप को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो ये गैजेट्स आपके लिए परफेक्ट हैं।
मार्केट में कई छोटे साइज का स्पीकर आ गया है, जो 1000 रुपए के अंदर मिल जा रहे हैं। ये पार्टी, ट्रैवल और रूमसेटअप के लिए शानदार होता है। इसकी साउंड क्वालिटी काफी दमदार होती है और कई मॉडल RGB लाइट्स के साथ भी आते हैं। इस लिंक पर क्लिक करके आप मिनी ब्लूटूथ स्पीकर खरीद सकते हैं।
गेमिंग या ज्यादा वीडियो देखने से फोन गर्म होने लगता है। ऐसे में मोबाइल कूलिंग फैन काफी काम आता है। यह फोन को जल्दी ठंडा करता है और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाता है। यहां लिंक क्लिक करके आप मोबाइल कूलिंग फैन के ऑप्शन देख सकते हैं।
जेन जी के रूम सेटअप में RGB लाइट्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इन्हें बेड, टीवी या स्टडी टेबल के पीछे लगाकर पूरा कमरा एस्थेटिक और प्रीमियम दिख सकता है। ये भी आपको 1000 रुपए के अंदर मिल जाएंगे। फ्लिपकार्ट, अमेजन के अलावा आप मार्केट से भी RGB LED लाइट स्ट्रिप खरीद सकते हैं।
ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल या रील देखने के लिए यह गैजेट बेहद काम का है। फोल्डेबल डिजाइन की वजह से इसे कहीं भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। 800-1000 रुपए के अंदर आप इन्हें खरीद सकते हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आपको ढेरों ऑप्शन मिल जाएंगे।
बिना AC-कूलर तप रहा है हॉस्टल-PG का कमरा? जानें ठंडा रखने के 5 देसी जुगाड़
कीबोर्ड, लैपटॉप और स्टडी टेबल साफ करने के लिए यह छोटा गैजेट काफी वायरल हो रहा है। यह डस्ट और छोटे कचरे को आसानी से साफ कर देता है। ऐसे छोटे-छोटे गैजेट लेकर आप अपने लाइफ को आसान कर सकते हैं। इसके साथ ही जेब भी आपकी ज्यादा खाली नहीं होगी।
और पढ़ें: 47°C की भीषण गर्मी: जेब में रखा स्मार्टफोन न बन जाए बम, तुरंत बदलें ये 3 आदतें
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।