
अगर आप मेड को हर महीने सफाई के 2 से 3000 रु देती हैं और घर भी दिनभर साफ नहीं रहता है, तो आपको नए विकल्प की जरूरत है। आप सस्ते में घर की सफाई का ऑप्शन चुन सकती हैं। मार्केट में ऐसे बहुत से स्मार्ट क्लीनिंग टूल्स आ चुके हैं, जो आपको मिनटों में सफाई करके देंगे। यह स्मार्ट गैजेट्स वन टाइम इन्वेस्टमेंट हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप डीप क्लीनिंग कर सकते हैं। व्यस्त लाइफस्टाइल के लिए यह स्मार्ट गैजेट बेहद यूज़फुल होते हैं। ऐसे न सिर्फ मेहनत बचेगी बल्कि समय भी बचेगा। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ क्लीनिंग टूल्स के बारे में।
आपने सोशल मीडिया में एक गोल रोबोटिक वेक्यूम क्लीनर जरूर देखा होगा, जो अपने आप ही इधर से उधर घूमकर फर्श की सफाई करता है। इस टूल में सेंसर लगे होते हैं, जो फर्नीचर से लगाकर दीवारों में टकराने तक से बचता है। यह एक बार पूरे घर का मैप स्कैन कर लेता है और उसके बाद खुद ही पूरी क्लीनिंग करता है। इसे मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
इलेक्ट्रिक स्पिन मॉप इलेक्ट्रिक सिस्टम को इस्तेमाल करता है और इसे यूज करने में कम मेहनत लगती है। इससे घर की अच्छी सफाई भी हो जाती है। घूमने वाले मॉप जमीन पर पड़े जिद्दी से जिद्दी दाग को भी साफ कर देता है। साथ ही रोजाना की धूल को भी क्लीन करता है।
और पढ़ें: स्कूटर- कार की सफाई सिर्फ 1 रु में, 4 टिप्स से चमक उठेगा वेहिकल
हैंड हेल्ड वेक्यूम क्लीनर बेड और कोनों की सफाई के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसका वेट हल्का होता है और इस्तेमाल करने का तरीका भी काफी सिंपल है। अगर आपके घर में फर्नीचर ज्यादा हैं, तो आपको यह वैक्यूम क्लीनर जरूर खरीदना चाहिए।
स्टीम क्लीनर क्लीनिंग डिवाइस की मदद से जमीन की सफाई की जा सकती है। यह टाइल्स और किचन की सफाई में बहुत ज्यादा मदद करता है। इससे बैक्टीरिया और जिद्दी गंदगी को हटाने की मदद मिलती है। इसका यूज करने के दौरान आपको ज्यादा केमिकल डालने की जरूरत नहीं।
और पढ़ें: इंटीरियर डिजाइनर की 5 ट्रिक्स, छोटा घर लगेगा डबल साइज का
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।