गर्मी में बिजली बिल में 30% की होगी कटौती, इस्तेमाल करें ये 5 स्मार्ट डिवाइस

Published : May 31, 2026, 03:32 PM IST
Smart Devices For Electricity Saving

सार

Smart Devices For Electricity Saving: स्मार्ट LED बल्ब बिजली की कितनी प्रतिशत तक बचत कर सकते हैं? स्मार्ट पावर स्ट्रिप कैसे बिजली की अनावश्यक खपत को रोकती है? स्मार्ट AC कंट्रोलर से बिजली बिल में कितनी कमी आ सकती है? 

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा परेशान लोगों को बिजली बिल करता है। पंखा, एसी लगातार चलते हैं, जिसकी वजह से बिल बहुत ज्यादा आते हैं। अगर आप भी इससे जूझ रहे हैं, आपकी टेंशन टेक्नोलॉजी दूर कर सकती है। आज बाजार में ऐसे कई स्मार्ट डिवाइस मौजूद हैं जो बिजली की खपत को कम करके आपके बिल को काफी हद तक घटा सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं 5 स्मार्ट डिवाइस, जो आपके घर को एनर्जी सेविंग स्मार्ट होम में बदल सकते हैं।

स्मार्ट एलईडी बल्ब (Smart LED Bulbs)

स्मार्ट एलईडी बल्ब कम बिजली में ज्यादा रोशनी देते हैं। आप इन्हें मोबाइल ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं, डिमिंग, टाइमर और ऑटो ऑन/ऑफ जैसी सुविधाएं मिलती हैं। पुराने बल्ब की तुलना में ये 70–80% तक बिजली बचाते हैं।

स्मार्ट पावर स्ट्रिप (Smart Power Strip)

यह मल्टीपल डिवाइस को एक साथ जोड़कर अनावश्यक बिजली खपत को रोकता है। स्टैंडबाय मोड में भी बिजली खींचने वाले टीवी, चार्जर, सेटअप बॉक्स जैसे डिवाइस को यह ऑटो बंद कर देता है। एसी के साथ भी आप इसे जोड़ सकती हैं। 

स्मार्ट प्लग (Smart Plug)

स्मार्ट प्लग किसी भी नॉर्मल उपकरण को स्मार्ट बना देता है। आप इसे मोबाइल से ऑन/ऑफ कर सकते हैं और टाइम शेड्यूल सेट कर सकते हैं। इससे अनजाने में चल रहे उपकरणों की बिजली खपत रुक जाती है। एसी, पंखा ये सभी आपके मोबाइल से कनेक्ट हो जाएंगे। आप एक टाइमर लगाकर इसे अपने आप बंद कर सकते हैं।

Budget Mixer Grinder: न्यू टेक्नोलॉजी के साथ ₹3000 से कम में मिल रहे हैं शानदार मिक्सी, फीचर्स भी दमदार

एनर्जी मॉनिटरिंग डिवाइस (Energy Monitoring Device)

यह डिवाइस आपके घर में हर उपकरण की बिजली खपत को ट्रैक करता है। आप देख सकते हैं कि कौन सा डिवाइस ज्यादा बिजली खा रहा है और उसे कंट्रोल कर सकते हैं। यह बिजली बचाने के लिए सबसे “इंटेलिजेंट” टूल है। मार्केट में 1-2 हजार रुपए के बीच में आपको एनर्जी मॉनिटरिंग डिवाइस मिल जाएंगे।

स्मार्ट AC कंट्रोलर (Smart AC Controller)

AC सबसे ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपकरणों में से एक है। स्मार्ट AC कंट्रोलर तापमान, टाइमर और यूसेज पैटर्न को ऑप्टिमाइज करता है। इससे 20-30% तक बिजली की बचत संभव है।

और पढ़ें: Zomato-Swiggy Hack: वीकेंड पर फूड ऑर्डर का बिल होगा हाफ! बस पेमेंट से पहले कर लें 1 छोटा-सा काम

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बिना डेबिट कार्ड ATM से कैश कैसे निकालें? जानिए AePS का इस्तेमाल करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Zomato-Swiggy Hack: वीकेंड पर फूड ऑर्डर का बिल होगा हाफ! बस पेमेंट से पहले कर लें 1 छोटा-सा काम