
Zomato Swiggy Charges Hack: शनिवार की शाम हो या संडे का पूरा दिन बहुत से लोगों का खाना पकाने का मूड बिल्कुल नहीं होता है। खासकर बैचलर लड़के-लड़कियों का जो घर से दूर रहते हैं। ज्यादातर लोग तुरंत फोन उठाते हैं, जोमैटो या स्विगी ऐप खोलते हैं और अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वीकेंड और संडे के दिन ये फूड ऐप्स आपकी भूख और सुस्ती का फायदा उठाकर आपकी जेब चुपचाप ढीली कर देते हैं? आज हम आपको खाने के ऑनलाइन ऑर्डर से जुड़ा एक ऐसा 'मेन्यू हैक' बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद खाना ऑर्डर करते समय आपके कम से कम ₹50 से ₹100 आराम से बच सकते हैं।
सैटरडे या संडे को जब हम अकेले या दोस्तों के साथ होते हैं, तो ऐप्स पर हमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा दिखता है, 'संडे स्पेशल कॉम्बो' या 'सुपर सेवर मील'। जैसे- एक बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और कोल्ड ड्रिंक का कॉम्बो आपको ₹299 में दिखेगा। हमें लगता है कि कॉम्बो है तो सस्ता ही होग और हम बिना सोचे 'Add' कर लेते हैं, जो हमारे खर्च को बढ़ा देता है।
अगली बार कॉम्बो पर क्लिक करने के बजाय आप उन सभी आइटम्स को अलग-अलग यानी सिंगल सर्च करके अपने कार्ट में जोड़ें। आप देखकर हैरान रह जाएंगे कि वही बर्गर, फ्राइज और कोक अलग-अलग जोड़ने पर ₹250 या ₹260 तक में ही पड़ सकते हैं। ऐप्स अक्सर हमारी 'संडे वाली सुस्ती' का फायदा उठाते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि कोई इतना कैलकुलेशन नहीं करेगा।
छिपा हुआ डिलीवरी चार्ज (Surge Pricing)
संडे की दोपहर और रात को ऑर्डर बहुत ज़्यादा होते हैं। ऐसे में ये ऐप्स हाई डिमांड या 'सर्ज चार्ज' के नाम पर ₹20 से ₹40 का एक्स्ट्रा डिलीवरी चार्ज जोड़ देते हैं, जो बाकी दिनों में नहीं होता या बहुत कम होता है।
मेन्यू की बढ़ी हुई कीमतें (Menu Inflation)
जो पनीर टिक्का या मसाला डोसा आपको रेस्तरां में ₹150 का मिलेगा, वही इन ऐप्स पर ₹200 से ₹220 का लिस्टेड होता है। कंपनियां इसे 'पैकिंग और हैंडलिंग फीस' के पीछे छुपा देती हैं।
सीधे रेस्तरां को कॉल करें
अगर वह रेस्तरां आपके घर के पास ही है, तो ऐप से ऑर्डर करने के बजाय सीधे उन्हें फोन करें। बड़े ऑर्डर्स पर वे अक्सर ऐप से 15-20% सस्ता रेट लगा देते हैं और अपना खुद का फ्री डिलीवरी बॉय भेज देते हैं।
कूपन कोड चेक करना न भूलें
पेमेंट पेज पर जाने से पहले 'Use Coupons' वाले सेक्शन को पूरा स्क्रॉल करें। कई बार बैंक ऑफर्स या 'संडे स्पेशल' कूपन छुपे होते हैं जो आपका बिल ₹40 से ₹50 तक तुरंत कम कर सकते हैं।
कार्ट वैल्यू का कैलकुलेशन
फ्री डिलीवरी पाने के लिए जबरदस्ती ₹50 का एक्स्ट्रा सामान न जोड़ें। कई बार ₹30 का डिलीवरी चार्ज देना ज्यादा फायदेमंद होता है, बजाय इसके कि आप फ्री डिलीवरी के चक्कर में ₹100 का कोई फालतू आइटम कार्ट में ऐड कर लें।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। Zomato, Swiggy या किसी भी फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की कीमतें, ऑफर्स, डिलीवरी चार्ज, कूपन और कॉम्बो डील्स समय, स्थान, रेस्तरां और यूजर अकाउंट के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। किसी भी ऑर्डर से पहले ऐप पर दिखाई गई कीमतों और शर्तों को खुद जरूर जांच लें। आर्टिकल में बताए गए बचत के तरीके सामान्य अनुभवों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं, इन्हें निश्चित वित्तीय लाभ की गारंटी नहीं माना जाना चाहिए।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।