
गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर खरीदने के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है कि AC का आउटडोर यूनिट कहां लगाया जाए। कई लोग इसे छत, दीवार या बालकनी में कहीं भी फिट करवा देते हैं, लेकिन गलत जगह पर लगाया गया आउटडोर यूनिट AC की कूलिंग, बिजली की खपत और मशीन की उम्र पर असर डाल सकता है। इसलिए इंस्टॉलेशन से पहले सही स्थान का चुनाव करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि आउटडोर यूनिट लगाने के लिए कौन-सी जगह सबसे बेहतर मानी जाती है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
आउटडोर यूनिट लगातार गर्म हवा बाहर निकालता है। यदि उसके आसपास पर्याप्त खुली जगह नहीं होगी तो गर्म हवा वापस यूनिट में जा सकती है, जिससे कूलिंग क्षमता कम हो सकती है। इसलिए यूनिट के चारों तरफ पर्याप्त खाली स्थान होना चाहिए ताकि एयरफ्लो बना रहे।
अगर आउटडोर यूनिट पूरे दिन तेज धूप में रहेगा तो उसे अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है और सिस्टम पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ सकता है। इसलिए ऐसी जगह चुनना बेहतर होता है जहां छाया हो या उचित शेड की व्यवस्था की जा सके।
कई घरों में आउटडोर यूनिट दीवार पर लगाया जाता है। यह ऑप्शन तब अच्छा माना जाता है जब दीवार मजबूत हो और यूनिट का वजन आसानी से संभाल सके। कमजोर दीवारों पर इंस्टॉलेशन से कंपन और शोर की समस्या बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- 24°C AC Cooling Benefits: 18 नहीं 24 डिग्री में मिलेगी ज्यादा ठंडी, जानें इस टेंपरेचर पर AC सेट करने के फायदे
बालकनी में आउटडोर यूनिट लगाना सुविधाजनक हो सकता है क्योंकि इसकी सफाई और सर्विसिंग आसान रहती है। हालांकि यूनिट को किसी कोने में पूरी तरह बंद नहीं करना चाहिए। उसके आसपास पर्याप्त वेंटिलेशन होना चाहिए ताकि गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके।
इसे ङभी पढ़ें- Portable AC For Summer: इंस्टॉलेशन की झंझट खत्म, चुनें पोर्टेबल AC की किफायती डिजाइन
छत पर इंस्टॉलेशन कई मामलों में अच्छा ऑप्शन होता है, खासकर तब जब वहां खुली जगह हो। लेकिन इंडोर और आउटडोर यूनिट के बीच बहुत ज्यादा दूरी नहीं होनी चाहिए। अधिक दूरी से कूलिंग पर असर पड़ सकती है और इंस्टॉलेशन लागत भी बढ़ सकती है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।