24 Degree AC Cooling Benefits: क्या AC को 18 डिग्री पर चलाना सही है? क्या 24 डिग्री तापमान बिजली बिल कम कर सकता है? जानें क्यों एक्सपर्ट्स 24°C को बेहतर कूलिंग, आरामदायक नींद और कम बिजली खर्च के लिए सही मानते हैं। साथ ही जानिए बिजली बचाने के आसान टिप्स।

गर्मियों में लोग ज्यादा ठंडक पाने के लिए अक्सर AC को 18 डिग्री पर चला देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार 24 डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा बैलेंस्ड और फायदेमंद माना जाता है। यह टेंपरेचर कमरे को आरामदायक ठंडक देने के साथ बिजली की खपत भी कम करता है। सही तापमान पर AC चलाने से मशीन पर दबाव कम पड़ता है और लंबे समय तक बेहतर कूलिंग मिलती है। अगर आप बिजली बिल कम करने और शरीर को हेल्दी रखने का आसान तरीका ढूंढ रहे हैं, तो 24 डिग्री सेटिंग बेहतर ऑप्शन बन सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 डिग्री पर AC चलाने से कम होती है बिजली की खपत

जब AC को बहुत कम तापमान पर चलाया जाता है, तो कंप्रेसर लगातार काम करता रहता है। इससे बिजली ज्यादा खर्च होती है। वहीं 24 डिग्री पर AC सेट करने से मशीन को बार-बार ओवरलोड नहीं होना पड़ता और बिजली की बचत हो सकती है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार हर 1 डिग्री कम करने पर बिजली की खपत बढ़ सकती है।

शरीर के लिए ज्यादा आरामदायक माना जाता है यह तापमान

18 डिग्री की ज्यादा ठंडक कई लोगों को सिरदर्द, सर्दी-जुकाम या स्किन ड्रायनेस जैसी समस्याएं हो सकती है। 24 डिग्री टेंपरेचर शरीर के लिए ज्यादा नेचुरल और कंफर्टेबल महसूस होता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये सेटिंग बेहतर मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें- AC Buying Tips: नॉन इन्वर्टर AC बढ़ा सकता है हजारों का बिल, एसी खरीदते समय न करें ये 4 गलतियां

AC की लाइफ बढ़ाने में मदद

बहुत कम तापमान पर लगातार AC चलाने से मशीन पर दबाव बढ़ सकता है। इससे कंप्रेसर जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। 24 डिग्री पर यूज करने से AC स्मूद तरीके से काम करता है और उसकी परफॉर्मेंस लंबे समय तक बनी रह सकती है।

बिजली का खर्च कम करने के लिए क्या करें?

अगर आप बिजली बिल और कम करना चाहते हैं, तो AC के साथ पंखा चलाएं ताकि ठंडी हवा पूरे कमरे में फैले। कमरे को पूरी तरह बंद रखें और धूप रोकने के लिए पर्दों का इस्तेमाल करें। समय-समय पर AC फिल्टर की सफाई करना भी जरूरी है, क्योंकि गंदा फिल्टर बिजली की खपत बढ़ा सकता है।

बेहतर नींद के लिए फायदेमंद

बहुत ज्यादा ठंडे कमरे में कई बार नींद बार-बार खुलती है। 24 डिग्री तापमान शरीर को संतुलित ठंडक देता है, जिससे रात में आरामदायक नींद मिल सकती है। इसी वजह से कई एक्सपर्ट्स इसे स्लीप-फ्रेंडली टेंपरेचर भी मानते हैं।

इसे भी पढ़ें- DIY Cable Protection Ideas: अब नहीं टूटेगी आपकी चार्जिंग केबल , जानें क्रिएटिव सेफ्टी तरीके