Cable Safety Tips: क्या आपकी चार्जिंग केबल बार-बार टूट जाती है? क्या आप केबल को यूनिक और क्रिएटिव तरीके से सुरक्षित रखना चाहते हैं? क्या घर की पुरानी चीजों से DIY केबल प्रोटेक्टर बनाना चाहते हैं?
DIY Cable Protector: मोबाइल, लैपटॉप और इयरफोन जैसी डिवाइस को चार्ज करने के लिए हम रोजाना चार्जिंग केबल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बार-बार मोड़ने, खींचने और उलझने की वजह से केबल अक्सर साइड से टूटने लगती है। ऐसे में लोग यही सोचते हैं कि क्या चार्जिंग केबल को टूटने से बचाया जा सकता है? अगर आप भी अपनी केबल को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ये यूनिक और क्रिएटिव तरीके आपके बेहद काम आएंगे। इन तरीकों से आप केबल को सेफ रखने के साथ-साथ उसे स्टाइलिश लुक भी दे सकते हैं।

स्प्रिंग पेन हैक करें ट्राई
अगर आपके पास पुराने बॉल पेन पड़े हैं, तो उनकी स्प्रिंग निकाल लें। अब इस स्प्रिंग को केबल के दोनों सिरों पर लपेट दें। इससे केबल का किनारा ज्यादा मुड़ेगा नहीं और वायर टूटने से बच जाएगी।
और पढ़ें- 7 Tricks: चार्जर हो गया काला? ऐसे करें नए जैसा सफेद!

क्रोशिया से करें केबल कवर
आजकल क्रोशिया केबल कवर काफी ट्रेंड में हैं। आप कलरफुल ऊन, धागा या एम्ब्रॉयडरी थ्रेड लेकर केबल के ऊपर क्रोशिया रैप कर सकते हैं। इससे केबल मजबूत भी होगी और देखने में बेहद स्टाइलिश भी लगेगी।
स्ट्रॉ हैक करें ट्राई
जी हां, जूस या कोल्ड ड्रिंक पीने वाली स्ट्रॉ भी आपकी केबल को बचा सकती है। इसके लिए स्ट्रॉ को बीच से काटें और केबल के कमजोर हिस्से पर लगा दें। चाहें तो हेयर ड्रायर की मदद से हल्का गर्म करके स्ट्रॉ को केबल पर फिक्स कर सकते हैं। इससे वायर ज्यादा मुड़ेगी नहीं और टूटने से बच जाएगी।

रिबन से करें डेकोरेट
अगर आपके पास रंग-बिरंगी रिबन पड़ी हैं, तो उनसे भी केबल को सेफ किया जा सकता है। रिबन को फोल्ड करते हुए केबल पर लपेटें और हल्का ग्लू लगाकर फिक्स कर दें। इससे केबल को डेकोरेटिव और यूनिक लुक मिलेगा।
ध्यान रखें ये Extra Tips
- चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल कम करें।
- केबल को जोर से न खींचें।
- बहुत ज्यादा फोल्ड करके केबल न रखें।
- हमेशा ओरिजिनल चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें।
- ट्रैवल के दौरान केबल पाउच में रखें।
सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
1. चार्जिंग केबल सबसे ज्यादा कहां से टूटती है?
केबल ज्यादातर सिरों यानी कनेक्टर के पास से टूटती है।
2. क्या पेन स्प्रिंग से केबल सुरक्षित रहती है?
हां, स्प्रिंग लगाने से केबल ज्यादा मुड़ती नहीं और टूटने से बचती है।
