AC नहीं? ये ₹200 का DIY कूलर बचाएगा ₹2000 तक बिजली बिल! गर्मी में धांसू जुगाड़

Published : Apr 30, 2026, 04:30 PM IST
summer cooling hack

सार

Homemade Air Cooler: अगर घर में एसी नहीं है या बिजली बिल ज्यादा आ रहा है, तो ₹200 में बना ये DIY कूलर आसान और बेहद सस्ता ऑप्शन हो सकता है। फैन और बर्फ की मदद से ये छोटे कमरे में ठंडा बना देता है और हर महीने अच्छी-खासी बचत कर सकता है। जानिए इसे कैसे बनाए और कैसे यूज कर सकते हैं। 

Electricity Bill Saving Tips in Summer: इन दिनों आसमान से आग बरस रही है और दोपहर की धूप कमरे को भट्टी बना देती है। ऐसे में AC चलाने का मन तो सबका करता है, लेकिन महीने के अंत में आने वाला भारी-भरकम बिजली बिल पसीने छुड़ा देता है। अगर आप भी महंगे एयर कंडीशनर और बिजली बिल के झंझट से बचना चाहते हैं, तो एक 'देसी जुगाड़' आपके बड़े काम आ सकता है। महज ₹200 के खर्च में आप घर पर ही एक ऐसा मिनी कूलर तैयार कर सकते हैं, जो आपको शिमला-मनाली जैसी ठंडक फील करा सकता है। इससे आपकी जेब पर भी बोझ भी नहीं पड़ेगा।

ये जुगाड़ क्यों ट्राई करें?

  • कम खर्च यानी सिर्फ ₹150-₹200 में तैयार हो जाता है।
  • कम बिजली लेता है। पंखे जितनी खपत में ही चल जाता है।
  • इंस्टेंट कूलिंग मिलती है।
  • घर पर तैयार कर सकते हैं, कोई टेक्निकल झंझट नहीं होती है।

देसी कूलर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

1 प्लास्टिक का डब्बा या बाल्टी

1 छोटा टेबल फैन

2-3 खाली बोतल, जिनमें पानी भरकर फ्रीज में जमा लें।

कटर और कैंची

टेप या ग्लू

देसी कूलर बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

  • सबसे पहले डिब्बे के साइड में हवा निकलने के लिए 2-3 छोटे छेद करें।
  • जमी हुई पानी की बोतलें अंदर रख दें।
  • फैन को इस तरह रखें कि हवा डब्बे के अंदर जाए।
  • गैप को टेप से बंद करें, ताकि हवा बाहर न निकले।
  • फैन चालू करें, ठंडी हवा बाहर के छेदों से आएगी।
  • आपका लो-कॉस्ट देसी कूलर तैयार है।

यह कैसे काम करता है?

इसमें रखें बोतलों की बर्फ हवा को ठंडा करती है और फैन उस ठंडी हवा को कमरे में फैलाता है। इसे इंस्टेंट कूलिंग जुगाड़ मान सकते हैं। यह छोटे कमरे, किचन या स्टडी रूम के लिए बेस्ट हो सकता है। इसका यूज आसान और कम खर्चीला है। ज्यादा बेहतर बनाने के लिए 2-3 बोतल एक साथ रखें। इससे कूलिंग ज्यादा होगी। रात के वक्त इस्तेमाल करने से ठंडक ज्यादा टिकेगी। इसे चलाने पर खिड़की-दरवाजे थोड़ा खुले रखें, ताकि एयर फ्लो बेहतर बना रहे और दिन में बोतल बदलते रहें।

इस देसी कूलर से कितनी बचत?

AC चलाने पर महीने में कम से कम ₹1500-₹3000 तक का बिजली बिल आता है। हालांकि, यह यूज करने पर निर्भर करता है। अगर आपका इतना बिल आता है, तो इस देसी जुगाड़ से सिर्फ फैन की बिजली लगेगी। इससे ₹1000-₹2000 तक की बचत संभव हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • ये AC जैसा ठंडा नहीं करेगा, लेकिन राहत जरूर दे सकता है।
  • बहुत बड़े कमरे में इसका असर कम होगा।
  • पानी लीकेज से बचने के लिए बोतल अच्छी तरह बंद रखें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और DIY (खुद से करने वाले) प्रयोग के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें बताए गए कूलिंग रिजल्ट और बिजली बिल में बचत अनुमानित हैं, जो आपके कमरे के आकार, मौसम, उपयोग और सेटअप के अनुसार अलग हो सकते हैं। यह जुगाड़ AC या प्रोफेशनल कूलर का पूरा विकल्प नहीं है। किसी भी DIY सेटअप को बनाते समय बिजली उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें और सुरक्षा का ध्यान रखें।

 

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

1 Ton vs 1.5 Ton AC: कौन खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
High Paying Jobs: न कोडिंग चाहिए, न सॉफ्टवेयर का ज्ञान, सिर्फ घूमने के मिलेंगे ₹3 करोड़! ऐसे करें अप्लाई